Shin Chan Our Dinosour Diary Hindi Review: क्यों शिनचैन की नई फिल्म रिलीज होते ही मचा रही तहलका।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 10:10 PM (IST)
Shin Chan Our Dinosour Diary review 2025

आज 9 मई 2025 के दिन देश भर के सिनेमाघरों में बच्चों का बेहद फेमस कार्टून “शिन चैन अवर डायनासोर डायरी” के रूप में आ गया है जो कि “एनीमे मूवी लवर्स” के लिए तोहफा है,जिसे दुनिया भर में कई अलग अलग भाषाओं के साथ रिलीज किया गया है।

इन भाषाओं में जापानी,तमिल,तेलुगु और हिंदी जैसी भाषाएं शामिल हैं। हालांकि इससे पहले भी साल 2021 में क्रेयॉन शिन-चैन सराउंडेड इन द मिस्ट्री,साल 2018 में क्रेयॉन शिन-चैन बर्स्ट सर्विंग,साल 2020 में शिन-चैन क्रैश स्क्रिबल,

साल 2006 में क्रेयॉन शिन चैन द लेजेंड कॉल्ड जैसी “शिन-चैन कार्टून कैरेक्टर” पर बनी कई फिल्में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं शिनचैन की रिलीज हुई इस नई फिल्म शिन चैन अवर डायनासोर डायरी में क्या है खास।

Untitled design 1 1
Shin Chan Our Dinosour Diary Hindi Review: क्यों शिनचैन की नई फिल्म रिलीज होते ही मचा रही तहलका। 3

शिन-चैन अवर डायनासोर डायरी फिल्म की कहानी:

फिल्म की स्टोरी को डायनासोर के पार्क पर सेट किया गया है। फिल्म शिन चैन अवर डायनासोर डायरी में इस डायनासोर पार्क को डायनासोर आईलैंड का नाम दिया गया है। तभी कहानी में एंट्री होती है हमारे नन्हे हीरो शिनचैन की,

जिसके स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आ चुकी हैं और वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इस डायनासोरों की दुनिया यानी डायनासोर आईलैंड घूमने जाता है। हालांकि उसे डायनासोर पार्क में जाने के बाद शिनचैन के हाथ लगता है एक डायनासोर का बच्चा और इस डायनासोर के छोटे बच्चे को वह अपने साथ वापस अपने घर पर ले आता है।

इसके बाद शिन-चैन अवर डायनासोर डायरी में देखने को मिलते हैं खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न के साथ-साथ शिनचैन की मजाकिया हरकतें,जिसके लिए शिनचैन एनीमे को जापान के साथ-साथ इंडिया में भी खूब पसंद किया जाता है। हालांकि कहानी में आगे चलकर एक बड़ा ट्विस्ट भी आता है, जिसे जानने के लिए देखनी होगी यह फिल्म।

निष्कर्ष:

वैसे तो शिनचैन अवर डायनासोर डायरी फिल्म सिर्फ बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है,पर जिस तरह से इसकी कहानी को एग्जीक्यूट किया गया है,उसे सभी उम्र के लोग कंज्यूम कर सकते हैं और इसके एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्मी ड्रिप की ओर से शिनचैन अवर डायनासोर डायरी को दि जाती है 5 में से 3 स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

संचिता बनर्जी की नई फिल्म पैसा वाली बहू का ट्रेलर रिलीज कब होगा

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts