आपके फेवरेट सुपर स्टार आमिर सलमान और शाहरुख इतने पढ़े लिखे है,Bollywood superstar education

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Bollywood superstar education

Bollywood superstar education:बॉलीवुड जगत में तो हम इन तीनो खानो को अच्छे से जानते ही होंगे शायद ही कोई ऐसा होगा जिनको इन तीनो खानो की फिल्मे पसंद नहीं आती होगी इन तीनो खानो ने हमें बहुत सी अच्छी-अच्छी सुपर हिट फिल्मे दी है पर क्या आप लोग जानते है के इन खानो ने कितनी पढ़ाई लिखाई की है अगर नहीं जानते तो हम अपने इस आर्टिकल में आज आपको बतायगे के शाहरुख खान सलमान खान और आमिर खान ने कितनी पढ़ाई की है।

सबसे पहले जानते है के आमिर खान ने कितनी पढ़ाई की है:-


आमिर खान की शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत ज़ादा रूचि नहीं थी उनका मन पढ़ाई लिखाई में बिलकुल भी नहीं लगता था धूम ३ के टाइम दिए गए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था के उनका पढ़ाई से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है उन्होंने पढ़ाई लिखाई अपने माता पिता के कहने पर ही की थी उनका बस चलता तो वो पढ़ाई करते ही नहीं।

आमिर खान ने सिर्फ 12वी क्लास तक पढ़ाई की थी आमिर खान ने अपनी शुरुवात की पढ़ाई J.B. Petit School से की थी। इसके बाद आमिर खान Narsee Monjee College से अपनी १२वी की पढ़ाई पूरी की थी और १२वी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग ज्वाइन कर ली थी। आमिर खान की पहली फिल्म यादो की बारात थी जिसमे उन्होंने एक बच्चे की भूमिका में काम किया था। बड़े होकर उन्होंने अपनी पहली फिल्म क़यामत से कयामत तक की थी जो की 1988 में आयी थी।

क़यामत से कयामत तक मात्र एक करोड़ रूपये के बजट से तैयार की गई थी। और इस फिल्म ने अपनी लागत से पांच गुना की कमाई कर ली थी अपनी पहली फिल्म से ही आमिर खान सुपर स्टार बन गए थे आमिर खान ने इसके बाद बहुत सी हिट फिल्मे दी आमिर खान की सबसे ज़ादा कमाई करने वाली फिल्मे है pk,धूम ३,दंगल,३ इडियट,और गजनी।

आमिर खान ने अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म लगान बनाई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58.03 करोड़ का बिजनेस किया था। अगर आमिर खान की कुल संपत्ति की बात की जाये तो एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान के पास 200 मिलियन डॉलर की संपत्ति है अगर इसे इंडियन रुपीज़ में देखा जाये तो ये बनती है 15,000,000,000 INR.

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने कितनी पढ़ाई की है :-

बॉलिवुड के सुपर स्टार सलमान खान जिन्हे लोग भाई जान कह कर भी बुलाते है। सलमान खान का जन्म हुआ था मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शुरवात में सलमान खान ने अपनी पढ़ाई ग्वालियर के एक मशहूर स्कूल The Scindia School से की थी। इसके बाद सलमान खान का परिवार मुंबई की तरफ रवाना हो गया मुंबई में पहुंच कर सलमान खान ने अपनी आगे की पढ़ाई बांद्रा में St. Stanislaus High School से की थी। ग्रेडुएशन करने के लिए सलमना खान मुंबई के एक कॉलेज सेंट जेवियर्स कॉलेज में गए पर वहा पर इनका पढ़ाई में कुछ ज़ादा मन नहीं लगा।

पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर सलमान खान एज़ असिस्टेंस डायरेक्टर काम करने लगे थे आमिर खान के जैसे ही सलमान खान ने भी अपनी पढ़ाई १२वी तक ही की थी। सलमान खान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी थी और मैंने प्यार किया सलमान खान की लीड रोल वाली पहली फिल्म थी मैंने प्यार किया का बजट दो करोड़ रूपये था और सलमान खान को इस फिल्म के लिए 31 हज़ार रूपये मिले थे।

मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रूपये की कमाई की थी और ये फिल्म 1989 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। सलमान खान ने बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी है जिनमे से है बजरंगी भाई जान ,सुल्तान ,टाइगर ज़िंदा है ,टाइगर ३ ,किक ,वांटेड। सलमान खान की दबंग जो 2010 में आई थी इस फिल्म ने उस टाइम पर 210 करोड़ का बिजनेस किया था।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान ने कितनी पढ़ाई की है:-

शाहरुख़ खान की अगर पढ़ाई लिखाई की बात की जाये तो शाहरुख खान आमिर और सलमान दोनों से ज़ादा पढ़े लिखे है। शाहरुख खान ने इकोनॉमिक्स से अपनी ग्रेडुएशन की है। शाहरुख खान का जन्म हुआ था दिल्ली में शाहरुख खान ने अपनी पढ़ाई की थी St. Columba’s School, New Delhi से।


इसके बाद ही शाहरुख ने हंस राज कॉलेज से अपनी ग्रेडुएशन को पूरा किया था। शाहरुख खान ने जामिया दिल्ली में मॉस कम्युनिकेशन में एडमिशन लिया पर एक्टिंग में जाने की वजह से उन्होंने ये पढ़ाई बीच में ही रोक दी थी।

शुरुवाती दौर में शाहरुख खान ने बहुत से ड्रामो में काम किया इसके बाद इन्होने बॉलीवुड में दीवाना फिल्म से इंट्री ली इस फिल्म का बजट था चार करोड़ रूपये का और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16 करोड़ रूपये की कमाई की थी। और ये पहली फिल्म शाहरुख़ खान की सफल फिल्म बनी।शाहरुख़ खान ने बहुत सी सुपर हिट फिल्मे हमें दी है जिनकी अगर गिनती करने बैठ गए तो ये आर्टिकल बहुत लम्बा हो जायगा।

नेटफ्लिक्स के टॉप टेन में शामिल इस सीरीज को देख कर आपकी रूह कांप जाएगी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment