Hit 3 Ott Release Date And Time: नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी हिट 3 रिलीज़।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 10:20 PM (IST)
Hit 3 Ott Release Date And Time

तेलुगु भाषा की एक्शन एडवेंचर थ्रिलर फिल्म हिट 3 जिसका निर्देशन सैलेश कोलानू द्वारा किया गया है, मुख्य कलाकारों में यहाँ पर नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी, प्रतीक बब्बर दिखाई दे रहे हैं। 60 करोड़ के बजट में बनाई गई,

हिट 3 को 1 मई 2025 को भारत के सभी सिनेमाघरों में साउथ भाषा के साथ-साथ हिंदी डबिंग में भी रिलीज़ किया गया। इससे पहले भी दो फ़िल्में हिट यूनिवर्स की आ चुकी हैं यह दोनों फ़िल्में भी ब्लॉकबस्टर रही हैं। आइए जानते हैं सिनेमाघर के बाद हिट 3 की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज़ होती दिखाई देगी।

हिट 3 ओटीटी रिलीज़ डेट

हिंदी पट्टी में हिट 3 को उतने स्क्रीन नहीं दिए गए जितने कि रेड 2 को मिले। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी नानी की फ़िल्मों को बहुत कम स्क्रीन मिले हैं। यही वजह है कि नानी के फैन हिट 3 को सिनेमाघर में जाकर नहीं देख सके। अब इन दर्शकों को इंतज़ार है हिट 3 हिंदी डबिंग ओटीटी रिलीज़ डेट का।

HIT 3
Hit 3 Ott Release Date And Time: नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी हिट 3 रिलीज़। 4

हिट 3 का अपनी पिछली दोनों फ़िल्मों पार्ट वन और पार्ट 2 से कोई लेना-देना नहीं है। यह कहानी बिल्कुल अलग दिखाई गई है। बहुत सारे मीडिया प्लेटफॉर्म से यह पता चला है कि हिट 3 के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और नेटफ्लिक्स ने हिट 3 के राइट्स को 54 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

हिट 3 ने अपने बजट को तो नेटफ्लिक्स से बेचकर ही पूरा कर लिया। आधिकारिक तौर पर हिट 3 के मेकर ने इस बात की कन्फर्मेशन नहीं दी है कि इसे वह नेटफ्लिक्स पर कब तक रिलीज़ करेंगे, पर अनुमानित डेट के अनुसार यह जून के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध करा दी जाएगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि हिट 3 को 29 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाना है पर इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। हिट 3 का एक पूरा यूनिवर्स क्रिएट किया गया है। आगे भी हमें हिट 3 में से कई फ़िल्में आती दिखाई देंगी।

क्या खास है हिट 3 में

हिट फ़िल्म की इस फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फ़िल्म में वायलेंस और ब्रूटैलिटी भरपूर देखने को मिलती है। हिट 3 अपनी पिछली दोनों फ़िल्मों से बिल्कुल भी कनेक्ट नहीं है। कहानी में सीरियल मर्डर होते हुए दिखाई पड़ते हैं। यह सारे मर्डर एक ही तरह से किए जा रहे हैं।

Untitled design 2 1
Hit 3 Ott Release Date And Time: नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी हिट 3 रिलीज़। 5

इन्हीं सीरियल मर्डर की इन्वेस्टिगेशन का भार अर्जुन सरकार के ऊपर है। अर्जुन सरकार के इस कैरेक्टर में नानी दिखाई दे रहे हैं। हिट 3 शुरुआत में ही आपके दिमाग के अंदर प्रश्नों की संख्या को भर देता हैजिसे खोजने के लिए आपको यह फ़िल्म अंत तक देखना ही पड़ता है।

यहाँ डार्क वेब से लेकर इल्यूमिनाटी जैसी संस्थाओं को भी उजागर किया गया है। प्रतीक बब्बर फ़िल्म में विलेन के किरदार में हैं। ट्रेलर में जिस तरह से वायलेंस और खून-खराबा को दिखाया गया था फ़िल्म में बस उतना ही देखने को मिलता है। एनिमल और मार्को जैसा यहाँ वायलेंस नहीं है।

हिट 3 के साथ-साथ रेड 2 भी रिलीज़ हुई है।अगर इन दोनों में चुनने की बात आए कि पहले कौन-सी फ़िल्म देखना चाहिए, तो यह दोनों ही फ़िल्में देखने लायक हैं। हिट 3 का प्यार वाला एंगल थोड़ा बोर करता है। क्राइम इन्वेस्टिगेशन फ़िल्म में गानों की कोई ज़रूरत नहीं होती जिसे यहाँ बेमतलब दिखाया गया है । यह एक वन-टाइम वॉच फ़िल्म है।

हिट 3 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

हिट 3 ने अपने पहले दिन पर 20.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में 52.45 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड में 65.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस शुक्रवार को हिट 3 ने लगभग दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर इसका टोटल इंडिया कलेक्शन देखा जाए,

तो ये 67.10 करोड़ रुपये के करीब है। ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए, तो 81 करोड़ के करीब है। ओवरसीज़ में 24.20 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 105.30 करोड़ का है। कलेक्शन के आधार पर बॉक्स ऑफिस पर ये एक हिट फ़िल्म बन चुकी है। IMDb पर इसे 7.5 आउट ऑफ 10 की रेटिंग मिली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ten Hours Tamil Movie Review: मिस्ट्री ऐसी जो दिमाग़ घुमा दे, ऑफिसर ऑन ड्यूटी जैसी एक और फिल्म।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts