टीवीएफ और हुंडई की तरफ से प्रस्तुत किया गया शो जिसका नाम वेरी पारिवारिक है,इसका सीजन 2 रिलीज कर दिया गया है।जिसका अभी सिर्फ पहला एपिसोड ही रिलीज़ किया गया है। ये शो 22 मार्च 2024 को रिलीज़ हो चुके कॉमेडी शो का दूसरा सीजन है।
पहले सीजन को दर्शकों के द्वारा बहुत ज़्यादा पसंद किया गया था जिसने एंटरटेनमेंट का एक अलग एक्सपीरियंस परिवार क़ी महत्वता के साथ कराया था।
यही वजह है कि आईएमडीबी पर वेरी पारिवारिक नाम के शो को 8.6 स्टार की रेटिंग मिली है। अब 2024 के इसी शो का अगला सीजन 12 मई 2025 को रिलीज़ कर दिया गया है। आईए जानते हैं कैसी है इस शो के एपिसोड 1 की कहानी और साथ ही एपिसोड 2 रिलीज़ डेट।
वेरी पारिवारिक सीजन 2 एपिसोड 1 स्टोरी
कॉमेडी से भरपूर इस शो के पहले एपिसोड की शुरुआत पहले सीजन के रिकैप के साथ होती है उसके बाद जो पहली चीज इस एपिसोड की आपको देखने को मिलेगी वह होती है हुंडई क्रेटा की इलेक्ट्रिक कार जिसमें बैठकर वो लोग शूटिंग के लिए जा रहे होते हैं।

जिसे देखकर आपको पता लग जाएगा की ये लोग इस Ev का प्रमोशन क्ट रहे है। पहला डायलॉग जो आपको सुनने को मिलेगा उसमें आपको कार के फीचर के बारे में पता चलेगा कि ये कार एक बार में 400 किलोमीटर तक चलती है।
पूरे एपिसोड में आपको इलेक्ट्रिक और फ्यूल कार को कम्पेयर करते हुए दिखाया जायेगा। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह शो आपके बहुत काम आने वाला है। इससे जुड़ी सभी जानकारी के लिए आपको ये शो दलहन चाहिए।
कैसा है एपिसोड 1 ?
अगर इस शो को आप एंटरटेनमेंट के नजरिया से देखेंगे तो ये शो एक शो कम और कार की फीचर टेलिंग वीडियो ज़्यादा लगती है। बात करें अगर प्रोडक्शन क्वालिटी की तो यह एक एपिसोड कम और बिहाइंड द सीन ज़्यादा लगता है।शो का नाम भले ही पारिवारिक है लेकिन इसमें आपको परिवार की कहानी कम और हुंडई की गाड़ियों के नाम और उनके बारे में ज्यादा कुछ जानने को मिलेगा।
नए कास्ट के साथ कहानी बढ़ेगी आगे:
पिछले सीजन के कलाकारों में आपको इसमें सिर्फ शैली का रोल प्ले कर रही कलाकार देखने को मिलेगी उसके अलावा सभी फैमिली मेंबर जो शैली के इन-लॉज़ दिखाए गए है वो सब आपको नए कैरेक्टर देखने को मिलेंगे। अगर आप इस सीजन को भी सीजन 1 की तरह एक्सपेक्ट कर के देखेंगे तो आपके हाँथ सिर्फ
वैरी पारिवारिक सीजन 2 एपिसोड 2 रिलीज़ डेट:
इस शो के एपिसोड 1 को 9 मई 2025 को रिलीज होना था लेकिन किन्ही कारणों की वजह से इसकी रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था जिसके बाद एपिसोड 1 को 12 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया है।
बात करें अगर एपिसोड 2 रिलीज़ की तो टीवीएफ के ज्यादातर शो के एपिसोड हर हफ्ते फ्राइडे के दिन रिलीज़ किये जाते है तो पूरी उम्मीद है कि अगला एपिसोड इस फ्राइडे 16 मई 2025 को देखने को मिल जाएगा,
और अगर मंडे का दिन मेकर्स के द्वारा चूज़ किया गया तो 19 मई 2025 को एपिसोड 2 टीवीएफ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया जाएगा।
READ MORE







