टॉम क्रूज़ का तहलका,कूद पड़े खुले आसमान में।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 11:00 AM (IST)
Tom Cruise Ka Viral Video 2025

साल 1996 से शुरू हुई फ्रेंचाइजी मिशन:इम्पॉसिबल ने हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को महान बनाया, क्योंकि टॉम की पहचान इस फ्रेंचाइजी से ही बनी थी।

आज भी इस फिल्म का लोगों के बीच क्रेज इतना ज्यादा है कि जब भी इस फ्रेंचाइजी की कोई नई फिल्म रिलीज होने वाली होती है,तो दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बन जाता है।

ठीक इसी तरह इस साल 2025 में टॉम क्रूज की “मिशन: इम्पॉसिबल” फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी जिसे “मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग” के नाम से जाना जा रहा है,

जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

टॉम क्रूज़ का तहलका
टॉम क्रूज़ का तहलका,कूद पड़े खुले आसमान में। 4

टॉम क्रूज की इस नई फिल्म को भी पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा बनाया जा रहा है, और पैरामाउंट पिक्चर्स ही वह स्टूडियो है जिसने इस मिशन: इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी को जन्म दिया था।

इस बीच मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग से जुड़े कई शूटिंग वीडियो सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद टॉम क्रूज के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है।

टॉम क्रूज का वायरल वीडियो:

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज अपनी एक्शन फिल्मों के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं, फिर चाहे वह टॉप गन: मेवरिक हो, जैक रीचर हो, या एज ऑफ टुमॉरो। टॉम अपनी हर फिल्म में जान फूंक देते हैं।

टॉम क्रूज़ कूद पड़े खुले आसमान में।
टॉम क्रूज़ का तहलका,कूद पड़े खुले आसमान में। 5

उनकी खासियत यह है कि वह बिना किसी बॉडी डबल की मदद के अधिकतर स्टंट खुद करते हैं, चाहे वह बाइक लेकर पहाड़ से कूदना हो या हेलीकॉप्टर से जंप लगाना,टॉम क्रूज ने इस तरह के सभी खतरनाक स्टंट खुद ही किए हैं।

मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग* को 17 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। देखना होगा कि टॉम क्रूज अपने इन हैरतअंगेज और असली स्टंट्स से दर्शकों के दिलों में किस तरह जगह बना पाते हैं।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉम क्रूज के इस नए वायरल वीडियो को अब तक करीब 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लाइक्स की बात करें तो यह वीडियो 45,000 से ज्यादा लाइक्स बटोर चुका है और 6,000 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है।

एक यूजर ने लिखा “पर्दे के पीछे की तस्वीरें देखना बहुत अच्छा लगता है, बहुत बढ़िया”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “मैं वास्तव में उलझन में हूं कि कूद के दौरान फ्लैट बैक स्पिन क्या है,नीला आसमान?”।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Upcoming Movies This Week: 16 से 17 मई तक अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts