आज रात रिलीज होगा सितारे जमीन पर का ट्रेलर

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 11:02 AM (IST)
sitare zameen par trailer release on the night of may 13

जब से सितारे जमीन पर का पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से इसके ट्रेलर का आमिर खान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सितारे जमीन पर फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल होने वाली है।

जिस तरह से तारे जमीन पर को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था, वैसा ही कुछ अनुमान सितारे जमीन पर से भी लगाया जा रहा है कि इसे दर्शकों का उतना ही प्यार मिलता दिखाई देगा। काफी समय से दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार था। अब फाइनली मेकर्स की ओर से एक ऐसी खबर निकलकर आई है, जो आमिर खान के फैंस को राहत देगी।

कब होगा सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आमिर खान प्रोडक्शन के अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें बताया गया कि इस फिल्म का ट्रेलर आज रात, यानी कि 13 मई को रिलीज कर दिया जाएगा। जी नेटवर्क टीवी चैनल पर इस ट्रेलर को 7:50 से 8:10 के बीच दिखाया जाएगा।

वहीं आमिर खान के सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल आमिर खान प्रोडक्शन पर 8:20 मिनट पर रिलीज होता नजर आएगा।कब तक रिलीज होगी सितारे जमीन पर?सितारे जमीन पर को 20 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया जाएगा। आमिर खान के साथ यहाँ पर फीमेल लीड में जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई देंगी। सोर्स के अनुसार जो खबर सामने आई है यह 2018 में रिलीज हुई स्पेनिश फिल्म चैम्पियंस का रीमेक है।

कहानी में कुछ दिव्यांग बच्चे दिखाए जाएँगे। आमिर खान यहाँ गुलशन के किरदार में नजर आएँगे, जो एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं। यहाँ भावनात्मकता के साथ-साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। तारे जमीन पर में ईशान का किरदार निभाने वाले दर्शील सफारी भी सितारे जमीन पर फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इनके साथ ही फिल्म में 10 नए कलाकार भी शामिल होंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Yug Devgan Karate Kid Legends: कराटे किड लीजेंड्स में, अजय देवगन के बेटे युग की एंट्री

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read