बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान काफी समय से फिल्मों से दूर है, हालांकि उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। जरीन का जन्म 14 में 1987 में मुंबई में हुआ और आज वह अपना 38 व जन्मदिन मनाने जा रही है उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
सलमान खान ने कराई बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कई चेहरे को अपने साथ बॉलीवुड में लेकर आए। उन्हीं में से एक थी जरीन खान जिन्हें सलमान खान के जरिए ‘वीर’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मिली।उस समय ये चर्चा थी कि ज़रीन सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से बहुत मिलती है इसीलिए सलमान इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाए है। हालांकि ज़रीन में खुद भी वह काबिलियत थी कि उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।
कैटरीना कैफ से हुई तुलना
ज़रीन खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ साल 2010 में ‘वीर’ फिल्म से की उसके बाद वह वजह तुम हो, हेट स्टोरी 3 ,हाउसफुल 2 और रेडी जैसी हिट फिल्मों में नजर आई ज़रीन की आखिरी फिल्म साल 2021 में ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ फिल्म थी।इसके बाद से वह अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई है।
एक इंटरव्यू के दौरान ज़रीन ने यह भी बताया था कि लोग उनकी तुलना कैटरीना कैफ से करते है जिस वजह से उनके करियर पर बहुत असर पड़ा है।हालांकि वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है न कि कैटरीना की हमशक्ल।

आखिर कहां है ज़रीन खान:
ज़रीन खान 4 साल से फिल्मों से दूर है उनकी लास्ट फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले(2021)आई थी जिसमें वह अंशुमन झा के साथ नजर आई थी।उनको फिल्मों में काम नहीं मिल रहा या वो करना नहीं चाहती इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
पर वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है।उन्होंने साल 2020 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की जिसमें वह डेली रूटीन,फैशन,स्किन केयर,और कुकिंग रेसिपी शेयर करती है,यूट्यूब पर उनके 426k सबस्क्राइबर इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती है।हाल ही में ज़रीन रमजान के महीने में सना खान के शो में भी गई थी जिसमें वह सना के साथ धार्मिक बाते शेयर करती नजर आई थी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Vaamana Review hindi:एक्शन के साथ माँ की ममता का बेजोड़ कांसेप्ट, इमोशंस और मारधाड़ एक साथ







