कई दिन पहले वरुण धवन को लेकर एक बड़ी अपडेट आई थी जिसको सुन कर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए थे, जी हां दरअसल बॉलीवुड के स्टार वरुण धवन को रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में देखा गया है,फिल्मों में वरुण की दमदार एक्टिंग से दर्शक काफी प्रभावित हुए और इन्हीं फिल्मों से इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हुई है।
पर एक साल पहले वरुण धवन के बारे में ये खबरें आईं कि इस बार वरूण एक स्पाई थ्रिलर सीरीज करने वाले हैं वरुण को परदे पर एक नया अवतार मे देखना तो ये उनके फैन्स के लिए काफी अच्छी खबर थीं।दरअसल हम बात कर रहे हैं वरूण धवन की वेब सीरीज ”सिटाडेल: हनी बनी” के बारे में जिसकी चर्चा काफी समय से चल रही है इस वेबसीरीज में वरुण साउथ सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ एक्शन करते नजर आए हैं।और एक्साइटमेंट की बात तो ये है कि समंथा रुथ प्रभु भी पहली बार परदे पर एक्शन करते हुए नजर आई हैं।
दोस्तो बात करे सीरीज की रिलीज डेट की तो इसकी पुष्टि निर्माताओं ने 1 अगस्त 2024 को कर दी है पर वरुण धवन के प्रशंसक वेबसीरीज का बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों को बता दे कि ये वेबसीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखने को उपलब्ध है, वेबसीरीज से संबंधित कुछ पोस्टर भी आए हैं जिनसे एक पोस्टर में 01.08 लिखा था जिससे ये अंदाज लगाया गया था कि 1 अगस्त को सिटाडेल: हनी बनी से संबंधित कोई बढ़िया अपडेट मिलने वाली है हो सकता है मेकर्स वेबसीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दें।
आपको बता दे सिटाडेल: हनी बनी 2023 में आई अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर वेबसीरीज सिटाडेल की स्पिन-ऑफ है इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा जोनस रिचर्ड मेडेन के साथ एक जासूस का किरदार निभाती दिखी थी।वही राज और डीके ने इस वेबसीरीज के लिए वरुण धवन और सामंथा को चुना, आपको बता दे वरुण धवन का ओटीटी पर डेब्यू “सिटाडेल: हनी बनी” से ही हो चुका है,सिटाडेल: हनी बनी में एक खूबसूरत प्रेम कहानी देखने को मिली साथ ही एक्शन और धमाल भी देखने को मिला लव स्टोरी के साथ एक्शन मिक्स होना दूसरी वेबसीरीज से काफी अलग करता है अब देखना ये है कि क्या वाकई ये सीरीज दर्शकों को पसंद आने वाली है अब ये वेबसीरीज ने क्या रंग लाया ये तो सिटाडेल: हनी बनी के रिलीज होने के बाद ही पता चल गया।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Yudhra: आगया किल का बाप, मार काट में किल और एनिमल भी है फेल,







