एक बार फिर जन्नत ज़ुबैर और फ़ैसु दिखे एक साथ,Once again Jannat Zubair and faisu video together

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 11:00 PM (IST)

एक बार फिर जन्नत ज़ुबैर और फ़ैसु दिखे एक साथ,लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में जैस्मीन और तेजस्वी ने भी मारी एंट्री।

Jannat Zubair and faisu:जन्नत जुबैर और फैसू खान ने बहुत कम समय में लोगो को अपना फैन बना लिया है। आपको बता दे जन्नत जुबैर टीवी एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैसू खान भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
वैसे तो दोनों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है लेकिन आपको बता दें कि दर्शक को दोनों साथ में देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

फिर आये जन्नत फ़ैसु एक साथ –  आपको बता दे सबसे पहले जन्नत और फैसु रील्स बनाते हुए सबको दिखते थे। दर्शक दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं और कमेंट्स में भी लोग बोलते हैं कि आप दोनो एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।उसके बाद जन्नत फैसू एल्बम सॉन्ग में भी साथ नजर आए, फिर कलर्स टीवी के शो “खतरों के खिलाड़ी” में भी एक प्रतियोगी के रूप में दोनों ने पार्ट लिया और काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया।

और अब कलर्स टीवी के शो “लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट” के एपिसोड 14 में दोनों साथ दिखे, दरसल जन्नत इस शो का हिस्सा है जो अपनी पार्टनर रीम शेख के साथ कुकिंग करती नजर आती है पर एपिसोड 14 में फैसु खान ने गेस्ट के तौर पर एंट्री मारी जो इनके फैन्स के लिए काफी मनोरंजक एपिसोड रहा,और यही नही बाल्की एक कुकिंग चैलेंज में जन्नत, रीम और फैसू की टीम जीती भी और उनको स्टार मिला।

करण की मदद के लिए आई तेजस्वी –  दोस्तो करण और तेजस्वी को तो आप जानते ही होंगे ये दोनों एक साथ बिग बॉस में आए थे फिर प्यार हुआ और दोनों अब एक साथ हैं इस कपल के भी काफी फैन्स हैं तो आपको बता दे “लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट” में करण कुंद्रा के पार्टनर अर्जुन बिजलानी हैं और अब एपिसोड 14 में मेहमान के तौर पर तेजस्वी आए हैं, करण की मदद के लिए।

अली के लिए आई जैस्मिन-  अली और जैस्मिन को भी एक कपल के तौर पर बिग बॉस से ही फेम मिला, पहले दोनों टीवी स्टार्स थे और दोनों को पसंद भी किया जा रहा था, बिग बॉस से दोनों को दर्शकों से काफी प्यार मिला और अगर आप भी इस जोड़ी के फैन हैं तो ये एपिसोड बिल्कुल भी मिस ना करे।

वहीं बात करें तो अंकिता लोखंडे और विक्की की एंट्री के लिए, रश्मि देसाई ने एंट्री की , कृष्णा और कश्मीरा के लिए आईं अर्चना गौतम और सुधेश और निया के लिए आईं निया की बेस्ट फ्रेंड क्रिस्टल डिसूजा,दोस्तों, ये एपिसोड देख कर रोता हुआ इंसान भी खुश हो जाएगा हंसी और ठहाको के साथ, आप भी एपिसोड जरूर देखें, “लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट” के एपिसोड हर शनिवार और रविवार कलर्स टीवी पर आता है साथ ही इसे आप जियो सिनेमा की ऐप पर भी देख सकते हैं।

varun dhawan Citadel honey bunny Release update

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment