शिवांगी जोशी मनाने जा रही 28वा जन्मदिन,कभी थी सह कलाकार तो अब कमाती है करोड़ों

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 12:20 PM (IST)
Shivangi joshi birthday and net worth

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज की मशहूर टीवी एक्ट्रेस में से एक है।इनका जन्म 18 मई 1998 में हुआ था।शिवांगी को घर घर में नायरा के नाम से जाना जाता है पर क्या आप जानते है,

इससे पहले साइड रोल में यह अभिनेत्री कई सीरियल में नजर आई थी।शिवांगी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है।उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

नायरा के नाम से घर घर में मशहूर:

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में खेलती है जिंदगी आंख मिचौली धारावाहिक से की थी जिसमें वह तृषा के रूप में नजर आई इसके अलावा उन्होंने बेइंतहा और लव बाय चांस में भी छोटी छोटी भूमिका निभाई।

Untitled design 2 6
शिवांगी जोशी मनाने जा रही 28वा जन्मदिन,कभी थी सह कलाकार तो अब कमाती है करोड़ों 4

शिवांगी को मुख्य भूमिका निभाने का मौका बेगूसराय धारावाहिक में मिला जिससे कुछ हद तक दर्शक उन्हें जानने लगे।पर फिर उनके हाथ लगा स्टार प्लस का पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है जिसमें वह मुख्य भूमिका में नायरा का किरदार निभाती नजर आई इस किरदार से उन्हें एक नई पहचान मिली,

और घर घर में नायरा के नाम से जानी जाने लगी।इस शो में उन्होंने 2016 से 2021 तक काम किया। इसके बाद वह बालिका वधू और बरसाते:मौसम प्यार का में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी।
इसके अलावा वह कलर्स टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रही है।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में:

शिवांगी जोशी काफी समय तक यह रिश्ता क्या कहलाता के को स्टार मोहसिन खान के साथ डेटिंग की अफवाहों के रही कई बार दोनों को एक साथ इवेंट्स और पब्लिक प्लेस पर देखा गया पर इन दोनों इस रिश्ते को कभी पुष्टि नहीं की।उसके बाद वह बरसाते के को स्टार कुशल टंडन के साथ डेटिंग की अफवाहों में आ गई थी।हालांकि उन्होंने इस बारे में भी हामी नहीं भरी और अफवाहों को खारिज कर दिया।

Untitled design 3 6
शिवांगी जोशी मनाने जा रही 28वा जन्मदिन,कभी थी सह कलाकार तो अब कमाती है करोड़ों 5

करोड़ों की है नेट वर्थ:

शिवांगी जोशी टीवी की उन एक्ट्रेस में से एक है जो बिना फिल्मों में काम किए करोड़ों की नेट वर्थ की मालकिन है।रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी यह रिश्ता क्या कहलाता है और बरसाते जैसे टीवी शोस में लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए प्रति एपिसोड लेती थी।

इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी में भी उन्हें प्रति हफ्ता 15 से 20 लाख मिलते थे।शिवांगी ब्रांड एंडोर्समेंट,म्यूजिक एल्बम,और विज्ञापन से भी अच्छी कमाई करती है।रिपोर्ट्स की मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ बताई जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gangers Movie Review: एक ऐसा मिसिंग केस, जिसमें स्कूल के अंदर से गायब हो रहे हैं बच्चे, कौन है किडनैपर, जानने के लिए देखें ये फिल्म

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read