एक्टर बनने के लिए कभी वॉचमैन बने तो कभी कुक,एक फिल्म ने बदल दी किस्मत

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 12:31 PM (IST)
Nawazuddin siddiqui birthday 2025

बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय और अनोखे अंदाज से आज दर्शकों के दिल पर छाए हुए है एक वक्त था जब इस अभिनेता ने चार पैसे कमाने के लिए कभी वॉचमैन की नौकरी की तो कभी कुक बन गए।नवाज का जन्म 19 मई 1975 में हुआ।उनके 51वे जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

संघर्षों से पाया यह मुकाम:

Nawazuddin siddiqui birthday and movies
एक्टर बनने के लिए कभी वॉचमैन बने तो कभी कुक,एक फिल्म ने बदल दी किस्मत 3

नवाज़ुद्दीन एक्टर बनने की चाह लेकर साल 2000 में मुंबई चले आए पर उन्हें बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ा।पैसों की तंगी के चलते उन्होंने वॉचमैन की जॉब करी और रात को थिएटर किया करते थे। नवाज ने सीरियल में भी कम ढूंढने की बहुत कोशिश की पर जब उन्हें सीरियल में काम नहीं मिला तो वह फिल्मों में छोटे मोटे रोल ढूंढने लगे।

वहां पर उन्हें छोटे रोल तो मिले लेकिन इससे बस उनका गुजारा ही होता था यहां तक कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे उन्होंने सोचा वह अपने घर वापस चले जाए पर फिर सोचा कि किस मुंह से घर वापस जाएं और संघर्ष करते रहे।

एक फिल्म से बदली किस्मत:

नवाज़ुद्दीन के एक प्ले को निर्देशक अनुराग कश्यप ने देखा जिसमें उन्हें नवाज की परफोर्मेंस पसंद आई और उन्हें ‘ब्लैक फ्राइडे’ में एक रोल दिया जिसके बाद से ही उन्हें फिल्मों में अच्छे रोल मिलने लगे।हालांकि वह इस रोल से खुश नहीं थे और उनका संघर्ष अभी भी जारी था

पर फिर अनुराग कश्यप ने उन्हें ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ में बड़ा रोल दे दिया जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और मांझी द माउंटेन,बजरंगी भाईजान,बदलापुर और मुन्ना माइकल जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया।आज वह बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक माने जाते है।

आगामी प्रोजेक्ट में व्यस्त:

नवाज़ुद्दीन की हाल ही में फिल्म ‘कोस्टाओ’ 1 मई को रिलीज हुई है इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की भी शूटिंग पर काम कर रहे है।यह फिल्म साल 2020 की फिल्म ‘रात अकेली है’ का सीक्वल है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

खेसारी लाल का गाना Hello Guys आते ही यूट्यूब पर हुआ वायरल

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts