सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 1:06 PM (IST)
Battle Of Galwan

बीते दिनों जिस तरह से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही थीं वह काफी निंदनीय था। यह सभी जान से मारने की धमकियाँ सूत्रों के मुताबिक बिश्नोई गैंग द्वारा दी जा रही थीं।

इसी के चलते सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया। सब कुछ शांत चल रहा था,पर अचानक 20 मई 2025 को फिर से एक अनजान शख्स ने “सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट” में घुसने की कोशिश की।

हालांकि इस शख्स को कोई अनहोनी घटना होने से पहले ही गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन अब एक और नई घटना सामने आ रही है जोकि सलमान खान की सुरक्षा से ही जुड़ी हुई है। आइए जानते हैं।

सलमान खान की सुरक्षा में हो रही लगातार चूक:

20 मई को जिस तरह से एक अनजान व्यक्ति द्वारा सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की गई उसे तो नाकाम कर दिया गया। हालांकि इसके अगले ही दिन यानी 21 मई 2025 को फिर से सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की गई।

Untitled 6
सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक। 3

इस बार यह कोशिश किसी पुरुष द्वारा नहीं बल्कि एक महिला द्वारा की गई। इस महिला का नाम “ईशा छाबड़ा” बताया जा रहा है जिसकी उम्र 36 साल है।

ईशा ने देर रात बुधवार को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि यह महिला सलमान खान के फ्लैट तक भी पहुँच गई थी और यहाँ तक कि उनके फ्लैट का दरवाजा भी खटखटाया।

अनजान महिला का दावा-सलमान से पुरानी पहचान:

इंडिया टुडे के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला बार बार दावा कर रही है कि वह सलमान खान को पिछले 6 महीनों से जानती है।

साथ ही उसका यह भी कहना है कि सलमान ने ही उसे अपने घर में बुलाया था। हालांकि पूछने पर सलमान और उनके घर वालों ने इस बात को मानने से इनकार किया है।

साथ ही उनका कहना है कि वे इस अनजान महिला को बिल्कुल भी नहीं जानते। हालांकि इस महिला को तुरंत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह हिरासत में है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bhool Chuk Maaf Review: राजकुमार राव की भूल चूक माफ़।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read