वरुण धवन की फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” का गाना हुआ लीक सलमान खान की इस फिल्म का है गाना।

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 2:01 PM (IST)
The song hai Jawani To Ishq Hona Hai got leaked before its release

वरुण धवन की फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” की रिलीज़ डेट टिप्स फिल्म्स की ओर से बता दी गई है। टिप्स फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह बताया गया कि “है जवानी तो इश्क होना है” को 10 अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना है।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं इनके ही पिता डेविड धवन। 73 वर्ष की आयु में डेविड धवन ने फिल्म के निर्देशन की बागडोर एक बार फिर से पांच सालो के बाद अपने हाथों में ली है।फिल्म में वरुण धवन के साथ जिम्मी शेरगिल, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, मौनी रॉय और राजीव खंडेलवाल देखने को मिलेंगे। फिल्म की तीन दिनों की शूटिंग को ऋषिकेश में पूरा करने के बाद अब इसकी पूरी कास्ट स्कॉटलैंड में मूव कर गई है।

“है जवानी तो इश्क होना है” का गाना हुआ लीक।

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ स्कॉटलैंड में एक गाने की शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं। यह गाना आपने कई बार सुना होगा। गाने के बोल हैं “चुनरी चुनरी”। यह गाना “बीवी नंबर 1” का है, जो 1999 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन थीं। “चुनरी चुनरी” गाने को गाया था अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम ने। आपको बता दें कि इस फिल्म का टाइटल भी “बीवी नंबर 1” के ही एक गाने से लिया गया है। शायद और भी बहुत सी चीज़ें “बीवी नंबर 1” जैसी देखने को मिलें।

“बीवी नंबर 1” को भी डेविड धवन और टिप्स फिल्म्स ने मिलकर बनाया था और यही दोनों मिलकर “है जवानी तो इश्क होना है” को भी बना रहे हैं।

“चुनरी चुनरी” गाना 1999 में खूब सुना गया था। यह गाना पॉप और बॉलीवुड फिल्म का मिला-जुला कल्चर पेश कर रहा था। MTV और चैनल V पर उस समय यह गाना नंबर वन की ट्रेंडिंग में रहा करता था। जहाँ आजकल डीजे पर भोजपुरी का बोलबाला रहता है, वहीं उस समय “चुनरी चुनरी” शादियों और पार्टियों में खूब बजा करता था।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पवन सिंह मोनिका मिश्रा का नया गाना।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read