दीनू मौर्य घोटाला मामला, जानें खबर की सच्चाई।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 2:27 PM (IST)
Dino Morea Scam: दीनू मौर्य घोटाला मामला, जानें खबर की सच्चाई।

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर दीनू मौर्य वैसे तो अधिकतर समय फिल्मों की चका चौंद से दूर ही दिखाई देते हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा इंसिडेंट सामने आया है,जिसमें दीनू मौर्य और उनके भाई सेंटिनल मौर्य का नाम एक बड़े घोटाले में सामने आया है।

जिसकी जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है एक्टर दीनू मौर्य घोटाला मामला।

एक्टर दीनू मौर्य घोटाला मामला:

दरअसल बीते दिनों मौर्य और उनके भाई सेंटिनल मौर्य ने मिलकर एक बीएमसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाया था,जोकि मुंबई की बाढ़ नियंत्रण परियोजना के तहत था,जोकि वहां स्थित मीठी नदी को साफ करने से जुड़ा हुआ है।

यह नदी बाढ़ के समय उफान पर आ जाती है और शहरों में गंदा पानी भर जाता है। जैसे ही एक्टर दीनू मौर्य को इस बात की खबर लगी कि उनके और उनके भाई के साथ पूरे 65 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है,वे तुरंत सुबह 11:00 बजे मुंबई पुलिस के पास पहुंच गए जहां उन्होंने ईओडब्ल्यू कार्यालय में जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।

Add a heading 1 3
दीनू मौर्य घोटाला मामला, जानें खबर की सच्चाई। 3

हालांकि जैसे जैसे जांच आगे बढ़ी,इस जांच में “केतन कदम” नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया जिसे दीनू मौर्य पहले से ही जानते थे, जिसके कारण अब शक की सुई इन दोनों मौर्य भाइयों पर भी लटक रही है।

मुंबई की महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा वहां स्थित मीठी नदी परियोजना चलाई जाती है जिसे साफ करने के लिए तकरीबन 1100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बजट आवंटित किया गया था।

लेकिन अधिकारियों का आरोप है कि बीएमसी द्वारा इस मीठी नदी को साफ करने की परियोजना में बीएमसी के अधिकारी और इस परियोजना में शामिल ठेकेदार सभी मिले हुए हैं जिनमें दलाल भी शामिल हैं।

ये सभी मिलकर टेंडर में हेराफेरी कर पास कर लेते थे ताकि वे अधिक से अधिक पैसा कमा सकें,वह भी पूरी तरह फर्जी तरीके से।

फर्जी बिल भी बनाए गए:

दीनू मौर्य घोटाला मामले में बीएमसी और ठेकेदारों सहित कई कथित दलालों के नाम भी सामने आए हैं, जो इस मामले से जुड़े हुए थे। साथ ही एक चौंकाने वाली खबर भी सुनने को मिल रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इन सभी ने फर्जी बिल बनाए और उसका भुगतान लिया।

हालांकि यह भुगतान इस परियोजना में कभी इस्तेमाल ही नहीं हुआ था और सारे पैसे बीएमसी अधिकारियों,ठेकेदारों और टेंडर देने वाली कंपनी के बीच बांट लिए जाते थे। मुंबई पुलिस के ईओडब्ल्यू विभाग ने इस मामले में फिलहाल दो गिरफ्तारियां की हैं जिनमें दो दलाल शामिल हैं।

इनके नाम केतन कदम और जयेश जोशी हैं। केतन कदम “वंडर इंडिया एलएलपी” से जुड़े हुए हैं तो वहीं जयेश जोशी “विर्गो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड” से जुड़े हुए हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Dacoit release date: मृणाल ठाकुर की डकैत के धांसू टीजर के साथ रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts