जानिए कब तक रिलीज़ हो सकता है दिलचस्प कहानी के साथ बने कोरियन शो का थर्ड पार्ट

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 3:52 PM (IST)
Weak Hero Class 3 Release Information

कोरियन लैंग्वेज में एक के बाद एक शो हमे देखने को मिल जाते हैं लेकिन उनमें से कुछ की कहानी इतनी ज्यादा इफेक्टिव होती है कि हमें पूरी तरह से मोहित कर लेती है। उन्हीं बेस्ट कोरियन शोज में से एक है वीक हीरो क्लास 2 जिसे दर्शकों ने उसकी अनोखी स्टोरी लाइन की वजह से बहुत ज्यादा पसंद किया है। लेकिन अगर रियलिटी को देखा जाए तो यह जो अभी अंडररेटेड शोज में आता है क्योंकि जितनी ज्यादा ऑडियंस इसे मिलनी चाहिए थी उसमे कमी देखने को मिली है।

वीक हीरो क्लास 3 आना है कन्फर्म:

जिस तरह से इस शो का अंत किया गया है उससे एक बात तो पूरी तरह से पक्की है कि इसका अगला सीजन भी दर्शकों के लिए बनाया जायेगा। इस खबर की कन्फर्मेशन इससे भी होती है के जिस वेबटून पर इस शो को बनाया गया है उसका आगे का बहुत सारा कंटेंट अभी बाकी रहता है। तो ये कहा जा सकता है कि अभी इसका अगला सीजन भी इंट्रस्टिंग कहानी के साथ देखने को मिलेगा।

weak hero class
जानिए कब तक रिलीज़ हो सकता है दिलचस्प कहानी के साथ बने कोरियन शो का थर्ड पार्ट 4

क्या वीक हीरो क्लास 3 हिंदी में रिलीज होगा?

अभी तक जो इनफॉरमेशन सामने निकल कर आ रही है उसके अकॉर्डिंग मेकर्स ने इसके थर्ड सीजन पर काम करना भी शुरू कर दिया है। अभी शो अपने प्रि प्रोडक्शन वर्क की स्टेज में है। शो को बनाने से पहले के सभी ऑफिशियल काम को पूरा किया जा रहा है।

लेकिन आप में से बहुत से लोग यह जानना चाहते होंगे कि क्या यह शो हमें हिंदी में देखने को मिलेगा तो आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ने इसके सीजन 1 की हिंदी डबिंग तब तक नहीं की थी जब तक इसके सीजन 2 को रिलीज नहीं किया गया था।

फिर सीजन 2 की लोकप्रियता को देखते हुए दोनों सीजन को एक साथ हिंदी डब करके रिलीज किया गया था। अब क्योंकि इसके सीजन 2 को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है तो नेटफ्लिक्स इसके थर्ड सीजन पर भी काम करना जरूर चाहेगा। नेटफ्लिक्स कभी भी फायदे के सौदे को गवाता नहीं है। वीक हीरो क्लास 2 ने अच्छी खासी विवरशिप नेटफ्लिक्स को दी है तो इसका अगला सीजन भी नेटफ्लिक्स के साथ ही रिलीज़ किया जायेगा।

Weak Hero Class Season 2
जानिए कब तक रिलीज़ हो सकता है दिलचस्प कहानी के साथ बने कोरियन शो का थर्ड पार्ट 5

कब रिलीज़ होगा वीक हीरो क्लास 3?

अगर आप ऑल ऑफ अस आर डेड के फैन है तो आपको पता होगा कि इसके अगले सीजन का बहुत लम्बा इंतजार दर्शकों को करना पड़ा है।2022 से अभी तक इसका सीजन 2 रिलीज़ नहीं हो पाया है। लेकिन एक हीरो का सीजन 1 2022 में रिलीज किया गया था जिसके बाद सीजन 2 साल के बाद 2025 में रिलीज कर दिया गया है। अगर मेकर्स इसी स्ट्रेटजी के अनुसार चलेंगे तो वीक हीरो सीजन 3 को 2027 के शुरुआत में रिलीज कर दिया जाएगा। क्योंकि शो का प्रोडक्शन वर्क अभी से शुरू कर दिया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

वीक हीरो क्लास 2 और व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स जैसे शो के कलाकार का एक और रोमांटिक शो

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts