Maalik Teaser: राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक की पहली झलक।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 3:59 PM (IST)
Maalik Review Hindi,hindi movie review maalik

राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ के बाद अब वह फिर से अपनी आने वाली नई फिल्म “मालिक” के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने वाले हैं जिसका पहला टीजर आज 3 जून 2025 के दिन रिलीज कर दिया गया है।

मालिक के टीजर की लंबाई तकरीबन 1 मिनट 21 सेकंड की है,जिसे टिप्स फिल्म्स लिमिटेड एंड नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म के बैनर तले बनाया गया है। मालिक के डायरेक्शन की बात करें तो यह पुलकित ने किया है चलिए जानते हैं कैसा है एक्टर “राजकुमार राव की मालिक का ट्रेलर”।

राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक का टीजर;

राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म मालिक मैं काफी रौद्र अंदाज में दिखाई देने वाले हैं,जिसकी पुष्टि फिल्म के पहले टीज़र के साथ ही की जा सकती है,

rajkumar rao
Maalik Teaser: राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक की पहली झलक। 4

जिसे देखकर इस तरह का आभास हो रहा है कि शायद यह फिल्म राजकुमार राव के करियर की एक काफी अलग फिल्म होने वाली है,जिसमें राजकुमार ने एक दबंग व्यक्ति का किरदार निभाया है जिन्हें देखकर साल 2012 में आई फिल्म “गैंग ऑफ वासेपुर” के मुख्य किरदार में नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की याद आ जाती है।

मालिक मूवी स्टार कास्ट:

फिलहाल फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है और टीजर में राजकुमार राव के साथ साथ फिल्म में, हुमा कुरैशी,स्वानंद किरकिरे,मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चैटर्जी,मेधा शंकर,सतीश बादल, श्वेता आर श्रीवास्तव,अक्षत दीक्षित के साथ साथ ऋषि राय भसीन भी दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म से जुड़ी हुई अन्य कास्ट का फिलहाल टीजर देखकर पता नहीं चल सका है इसकी पुष्टि फिल्म रिलीज होने के बाद ही हो सकेगी।

raj kumar rao 2025
Maalik Teaser: राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक की पहली झलक। 5

मालिक फिल्म की रिलीज डेट:

राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक को 11 जुलाई 2025 के दिन देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मालिक फिल्म के म्यूजिक कंपोजर की बात करें तो इसे सचिन जिगर ने कंपोज किया है तो वहीं गानों के लिरिक्स की बात करें तो अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं इस तरह की तगड़ी स्टार कास्ट,सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर “पुलकित” के साथ मिलकर मलिक मूवी और भी ज्यादा दमदार होने वाली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

अर्जुन रामपाल का खतरनाक शैतानी विलन वाला अवतार, क्या राणा बचा पाएगा परिवार अपने परिवार को

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read