The First Night With the Duke Teaser: असली दुनिया से परे उपन्यास की दुनिया में शुरू हुई कहानी, क्या होगा अंत।

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 4:03 PM (IST)
The First Night With the Duke Teaser असली दुनिया से परे उपन्यास की दुनिया में शुरू हुई कहानी, क्या होगा अंत।

रोमांस से भरपूर ड्रामा सीरीज “द फर्स्ट नाइट विद द ड्यूक”, मोस्ट अवेटेड कोरियन अपकमिंग ड्रामा में से एक है जिसकी कहानी फैंटेसी और रोमांस पर बेस्ड है। एक इंट्रस्टिंग कहानी है जिसका इंतजार कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों को बेसब्री से था लेकिन जैसे ही इस अपकमिंग ड्रामा का टीजर रिलीज किया गया है दर्शकों की बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

शो की कहानी कॉलेज में पढ़ने वाली एक साधारण लड़की के साथ आगे बढ़ती है जिसकी आत्मा एक रोमांटिक उपन्यास के कैरेक्टर जिसका नाम चा सन चायक है में आ जाती है। कहानी में इंटरेस्टिंग मोड़ तब आता है जब वह एक मेन लीड कैरेक्टर यी बीऑन के साथ बिताती है।इस इंट्रस्टिंग कहानी वाले अपकमिंग शो का टीजर हम सबके बीच रिलीज कर दिया गया है आईए जानते हैं कैसा है शो का टीजर।

कैसा है टीज़र?

टीजर में दिखाया गया है की मुख्य भूमिका निभा रहे यी बीऑन के साथ चा सन चाक जो एक फेंटेसी दुनिया में जी रही है नशे की धुत हालत में एक रात बिताती है। इस मुलाकात के चा सन चाक की जिंदगी में पूरी तरह से उथल-पुथल मच जाती है।

The First Night With the Duke
The First Night With the Duke Teaser: असली दुनिया से परे उपन्यास की दुनिया में शुरू हुई कहानी, क्या होगा अंत। 3

जब इस मेन लीड कैरेक्टर के द्वारा साथ में रात बिताने वाली लड़की के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा जाता है तो लोगों के बीच हड़कंप सा मच जाता है।जब यी बीऑन कहता है क्यूंकि हमने साथ में रात बिताई है तो यह हम दोनों की जिम्मेदारी है कि हम एक दूसरे का साथ दें और रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

चा सन चायक का डर:

लेकिन जैसे ही यी बी ऑन के द्वारा यह बात रखी जाती है तो चा सन चाक खुद के बहुत छोटे होने पर जोर देती है लेकिन उसे पूरा भरोसा दिलाते हुए यी बी ऑन कहता है कि तुमने मुझे नहीं चुना है मैंने तुम्हें चुना है। इन शब्दों से चा सन चाक पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है।

खूब सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ यह कहानी दर्शकों को बांधे रखने का दम रखती है। टीज़र में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत दिखा दी गई है यही वजह है जो ये शो दर्शकों को और ज्यादा आकर्षित कर रहा है और इसके रिलीज का इंतजार बेसब्री से है जो 11 जून 2025 को खत्म हो जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pankaj Tripathi: एक ऐसा अभिनेता जिसने मनोज बाजपाई की चप्पल चुराई,और अपने अभिनय के दम पर एक मुकाम हासिल किया।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read