5 और 6 जून को हाउसफुल 5 और रुद्र जैसी फिल्मों की होगी बारिश, वीकेंड को बनाएं फुल ऑफ एंटरटेनमेंट

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 4:11 PM (IST)
Upcoming Movies On 5 to 6 june

जून की चिल-चिलाती गर्मी में, मानसून की फुहार के साथ इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में

जून की चिल-चिलाती गर्मी में, मानसून की फुहार के साथ इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में, आपकी छुट्टियों के इस मौके को एंटरटेनमेंट से भरने के लिए तैयार हैं। एक या दो नहीं, बल्कि 20 से ज्यादा फिल्में इस हफ्ते रिलीज होंगी। बोरिंग लाइफ में थोड़ा सा बदलाव लाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन फिल्में हैं, जो एंटरटेनमेंट के जरिए लाइफ को खुशनुमा बनाने का काम करती हैं।

आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं।

5 जून 2025

पेरानबम पेरुंगोबम

तमिल भाषा में बनी यह फिल्म, जिसमें दीपा शंकर, माइम गोपी, सुबाथ्रा रॉबर्ट और अरुल दास जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन किया है शिवा प्रकाश ने और कहानी भी इन्हीं के द्वारा लिखी गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने गांव के जाति नेताओं से सामना करना पड़ता है, जिनकी वजह से उसे और उसकी प्रेमिका को एक-दूसरे से अलग होना पड़ा था। यह फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।

परमासिवन फातिमा

2 घंटे 23 मिनट के रनिंग टाइम वाली तमिल भाषा में बनी यह फिल्म, जिसे लक्ष्मी क्रिएशंस के द्वारा बनाया गया है, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के डायरेक्टर हैं ए.सी. करुणान, मथुरमलिंगम, शक्ति सेल्वराज। इन्होंने अपने डायरेक्शन से फिल्म को एक जीवंत रूप दिया है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर छाया देवी, एम.एस. भास्कर, विमल के साथ सहायक भूमिका निभाते हुए अरुण दास, श्रीरंजनी और अथिरा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 5 जून 2025 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

जरण

मराठी भाषा में बनी फिल्म जरण, जिसकी कहानी हॉरर से भरपूर है, 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म का डायरेक्शन किया है ऋषिकेश गुप्ता ने और मुख्य कलाकारों में अमृता सुभाष और अनिता दाते देखने को मिलेंगी। फिल्म की कहानी काले जादू से जुड़ी हुई है। जिस तरह से इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, यह मराठी फिल्म मराठी सिनेमा में डर का एक नया अनुभव देने वाली होगी।

6 जून 2025

द फोनीशियन स्कीम

इंग्लिश भाषा में बनी फिल्म, जिसमें क्राइम, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर सारे एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को शुरू में 29 मई 2025 को जर्मनी में रिलीज किया जा चुका है, अब यह फिल्म भारत में रिलीज के लिए तैयार है, जिसे 6 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा। 1 घंटे 45 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म को IMDb पर 6.9 स्टार की रेटिंग मिली है। स्कारलेट जोहानसन, मिया थ्रेपल्टन और बेनिसियो डेल टोरो जैसे कलाकार इसमें देखने को मिलेंगे।

फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक: बैलेरीना

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म, जिसे देखने के लिए आपको 1 घंटे 25 मिनट का समय देना होगा, फिल्म का नाम है फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक: बैलेरीना। इंग्लिश भाषा में बनी यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन किया है लेन वाइजमैन ने और फिल्म की कहानी लिखी गई है शे हटेन और डेरेक कोलस्टैड के द्वारा।

द लाइफ ऑफ चक

माइक फ्लैनागन के निर्देशन में बनी फिल्म, जिसमें आपको फंतासी और साइंस फिक्शन के साथ ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटे 50 मिनट का समय देना होगा। 6 सितंबर 2024 को इस फिल्म को शुरू में TIFF में रिलीज किया जा चुका है और अब 6 जून 2025 को इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

हाउसफुल 5

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म, जिसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीस, कृति सेनन, कृति खरबंदा, डिनो मोरिया, रणजीत बेदी, चंकी पांडे, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाखरी, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार सहायक भूमिका निभाते हुए देखने को मिलेंगे। कॉमेडी, मिस्ट्री और थ्रिलर का नया अनुभव देने के लिए यह फिल्म आपको 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।

श्री श्री श्री राजा वारु

तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म की कहानी फैमिली ड्रामा पर आधारित है, जिसे 6 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के निर्देशक हैं सतीश वेगेसना और इन्हीं के द्वारा फिल्म की कहानी भी लिखी गई है, जिसमें आपको एक ऐसी गर्भवती महिला की कहानी देखने को मिलेगी, जो बाढ़ के दौरान अपने लेबर पीरियड से गुजरती है। बुरे हालात की वजह से हॉस्पिटल न पहुंच पाने पर रास्ते में ही अपने बच्चों को जन्म देती है। यह फिल्म आपको बॉलीवुड की 3 इडियट्स फिल्म के आखिरी बेबी बॉर्न सीन की याद दिलाएगी।

आभयंथारा कुट्टावली

मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म, जिसका निर्माण नस्सम सलम प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे 6 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर और सह-लेखक हैं सेतुनाथ पद्मकुमार और मुख्य कलाकारों में आसिफ अली के साथ हरी श्री अशोकन, उषा चंद्रबाबू, सिद्धार्थ भरतन, बालाचंद्रन, श्रीजा दास, जगदीश, जोजो और गोपू केशव जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी यह दिखाती है कि कैसे एक व्यक्ति अपने दूसरे विवाह को भी कामयाब नहीं बना पाता और तलाक तक पहुंच जाता है। मानहानि, झूठ, घरेलू हिंसा और दहेज के दावों से जुड़ा हुआ होता है।

बत्सोरिक

यह एक बंगाली फिल्म है, जिसे बिग स्क्रीन प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के निर्देशक हैं मैनाक भौमिक और कहानी भी इन्हीं के द्वारा लिखी गई है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में रीताभरी चक्रवर्ती, सत्यवती राय, ईशान मजूमदार के साथ सहायक भूमिका निभाते हुए जयदीप कुंडू जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।

मिशन 007

तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 24 जनवरी 2025 को रिलीज किया गया था। IMDb के अनुसार, इस फिल्म को 6 जून 2025 को रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर हैं मोहन कांत और इन्हीं के द्वारा फिल्म की कहानी लिखी गई है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में भारत चौधरी डोडला, प्रियंका नंदा के साथ सहायक भूमिका निभाते हुए वामसी पांद्या, आकर्ष राज भर्गव जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के कब्जे को दिखाती है। किस तरह आतंकवादी अपना क्रूर रूप धारण करके कुछ सैन्य अधिकारियों का सिर काट देते हैं, यह सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा, जिसे 6 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

रुद्र

असमिया भाषा में बनी फिल्म, जिसका नाम रुद्र है, इस फिल्म की शूटिंग असम के गुवाहाटी में की गई है और प्रोडक्शन की बात करें तो श्याम प्रोडक्शन हाउस के द्वारा फिल्म को बनाया गया है। 2 घंटे 22 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म में जोरदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी इस हफ्ते 6 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

मद्रास मैटिनी

2 घंटे 15 मिनट के रनिंग टाइम वाली तमिल भाषा में बनी फिल्म, जिसे मद्रास मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। इस ड्रामा फिल्म को 6 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की कहानी एक लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक आम आदमी के ऊपर एक कहानी लिखने की चुनौती दी जाती है। बिना रुचि के वह कन्नन नाम के एक टुक-टुक चालक और उसके परिवार से जुड़ी कहानी लिखना शुरू करता है।

बदमाशुलु

तेलुगु भाषा में बनी फिल्म, जिसे तारा स्टोरी टेलर्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म शंकर चेगुरी के द्वारा निर्देशित की गई है और इन्हीं के द्वारा फिल्म की कहानी भी लिखी गई है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं मुरलीधर गौड़, महेश चिंताला और विद्यासागर। फिल्म की कहानी दो अधेड़ उम्र के दोस्तों पर आधारित है, जो अपनी बचकानी हरकतों की वजह से गांव में अराजकता फैलाने का काम करते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब पुलिस इनकी हरकतों पर रोक लगाने की कोशिश करती है। इस कॉमेडी फिल्म को भी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

सीस कड्डी

रतन गंगाधर के द्वारा निर्देशित यह फिल्म, जिसकी कहानी लिखी है अक्षरा भारद्वाज और महेंद्र गवड़ा ने। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर आपको मानवी बलगर, संतोष कार्की, सौम्या जगनमूर्ति जैसे कलाकारों के साथ सहायक भूमिका निभाते हुए राघवेंद्र भट, दीपिका, अनुष्का टक्कलकी, प्रथम राज और संजय गवड़ा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

रास

2 घंटे 33 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी शूटिंग कोलकाता, बंगाल में की गई है, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। ड्रामा और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी मानिकपुर में रहने वाली एक जॉइंट फैमिली पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक हैं तथागत मुखर्जी और फिल्म की कहानी लिखी है अंतरा बनर्जी के साथ तथागत मुखर्जी ने।

पुलिस डे

मलयालम भाषा में बनी यह थ्रिलर फिल्म की कहानी डीवाईएसपी की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। डीवाईएसपी की अचानक मौत, जो पहले तो आत्महत्या लगती है, लेकिन फिर एक हत्या में बदल जाती है। इस मामले की जांच करने के लिए लालमोहन नाम के आईपीएस अधिकारी सामने आते हैं। क्या वह इस केस की सच्चाई को सामने ला पाएंगे, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। इस फिल्म को 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

नीथी

नीथी कन्नड़ भाषा में बनी एक फिल्म है, जिसमें एक्शन और ड्रामा से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। एक महिला के द्वेषपूर्ण रिश्ते से शुरू होती कहानी है, जो उसके जीवन को दुखमय अंत तक पहुंचा देती है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर कुशी रवि और संपथ मैथरेया जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।

फराडे

1 घंटे 30 मिनट के रनिंग टाइम वाली थ्रिलर से भरपूर फिल्म, जिसके डायरेक्टर हैं अंकुर पजनी और इन्हीं के साथ कहानी लिखी है तनुल दिलवाली ने। रवि दुबे की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी एक ग्लासगो थिएटर कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन एक मानसिक रूप से डिस्टर्ब व्यक्ति की वजह से पूरी तरह से बदल जाता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

क्या पवन सिंह पड़े अकेले,क्यों हो गई पागलों जैसी हालत ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read