जवान मूवी के डायरेक्टर ले कर आ रहे हैं,एक और हैवी बजट फिल्म।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 7:07 PM (IST)
Allu Arjun-Atlee जवान मूवी के डायरेक्टर ले कर आ रहे हैं,एक और हैवी बजट फिल्म।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और फेमस डायरेक्टर एटली लेकर आने वाले हैं अपनी एक नई फिल्म,जिसका नाम अभी तक कंफर्म नहीं किया गया है। इस नई फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है,जिसे सुनकर एटली के फैंस खुशी से झूम उठेंगे,क्योंकि जिस तरह शाहरुख खान की फिल्म जवान में एटली ने अपने डायरेक्शन का जादू दिखाया था,वैसा ही जादू फैंस फिर से देखना चाहते हैं।

एटली की नई फिल्म की स्टार कास्ट:

जैसा कि पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि साउथ डायरेक्टर एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य नायक होंगे,वहीं इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि इस फिल्म का हिस्सा दीपिका पादुकोण भी हो सकती हैं।

हालांकि बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी नई मूवी स्पिरिट की शूटिंग में व्यस्त थीं। इसी दौरान दीपिका और फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच कुछ विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि संदीप ने दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म से बाहर कर दिया।

हालांकि अब वह डायरेक्टर एटली की इस आगामी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। इसी दौरान फिल्म के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डायरेक्टर एटली काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी करेगी कमाल:

यह पहली बार होगा जब साउथ के दो बड़े सितारे, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण,किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इस खबर को सुनकर न केवल अल्लू अर्जुन के फैंस बल्कि, दीपिका पादुकोण के फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

डायरेक्टर एटली अपने इस नए प्रोजेक्ट की तैयारी काफी समय से कर रहे हैं,जिसके कारण उनकी इस नई फिल्म की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। अब फाइनली स्टार कास्ट पूरी हो जाने के बाद फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। एटली इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी में हैं,यानी यह फिल्म भी ठीक उसी तरह बड़े बजट वाली होगी जैसी उनकी पिछली फिल्में थीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Dipika kakar Surgery: 3 दिन तक रही दीपिका आईसीयू में 14 घंटे की सर्जरी के बाद शोएब ने दी अपडेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read