सहायक निर्देशक रह चुकी सोनम कपूर के 40वे जन्मदिन पर जाने कुछ खास बाते

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 7:18 PM (IST)
Sonam Kapoor Birthday

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जिन्हें बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है अपना 40 वां जन्मदिन मनाने जा रही है। सोनम का जन्म 9 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है।उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

सहायक निर्देशक बनकर शुरू किया काम:

सोनम कपूर को दर्शकों ने साल 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ से जाना जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी यह उनकी बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म थी।

SONAM KAPOOR
सहायक निर्देशक रह चुकी सोनम कपूर के 40वे जन्मदिन पर जाने कुछ खास बाते 5

पर यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सोनम ने अपने करियर की शुरुआत रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ से की थी जिसमें उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

इसके अलावा वह प्रेम रतन धन पायो,रांझणा,नीरजा और पेडमैन जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई। सोनम ने बॉलीवुड को कई अच्छी फिल्में दी उनके अभिनय को सरहाना मिली। हालांकि सोनम की झोली में फ्लॉप फिल्में ज्यादा आई।

फैशन क्वीन का मिला खिताब:

सोनम अपने स्टाइलिश ड्रेस ,स्टाइल और लुक्स की वजह से छाई रहती है और उन्हें फैशन क्वीन भी कहा जाता है।वह आए दिन अलग अलग इवेंट्स में अपने अनोखी और खूबसूरत ड्रेस के साथ रैंप वॉक करती नजर आती है।

SONAM KAPOOR PIC
सहायक निर्देशक रह चुकी सोनम कपूर के 40वे जन्मदिन पर जाने कुछ खास बाते 6

हाल ही में वह ब्लेंडर प्राइड एक्स एफडीसीआई फैशन टूर में शामिल हुई थी जिसमें उन्होंने दिवंगत रोहित बल की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन कर उन्हें श्रद्धांजलि थी और खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा वह 2025 में पेरिस फैशन वीक का हिस्सा और वोग इंडिया फोटोशूट करवाती भी नजर आई।

आनंद आहूजा संग रचाई शादी:

सोनम उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक है जिन्होंने सही समय पर जीवनसाथी का चुनाव करके घर गृहस्थी बसा ली।उन्होंने साल 2018 में आनंद आहूजा एक इंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन से शादी की उस समय उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।साल 2022 में उन्होंने एक बेटे वायु को जन्म दिया।

SONAM KAPOOR PHOTO
सहायक निर्देशक रह चुकी सोनम कपूर के 40वे जन्मदिन पर जाने कुछ खास बाते 7

वह अब फिल्मों में तो कम नजर आती है पर फैशन इवेंट्स और सोशल मीडिया पर सक्रिय है।उनके इंस्टाग्राम पर 34.5 मिलियन फॉलोवर्स है।हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने डॉगी का एक क्यूट वीडियो क्लिप शेयर किया और साथ ही शिल्पा शेट्टी के संग फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पवन सिंग का नया भोजपुरी गाना: चुपके से आया पवन सिंह और चांदनी सिंह का नया गाना “सुन ए राजा”

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read