जून की छुट्टियों को एंटरटेनमेंट से भरने के लिए,मस्ट वॉच फ़िल्में।

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 7:19 PM (IST)
10 and 13 June Upcoming Movies

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी एंटरटेनमेंट से भरपूर कई फिल्में थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है जो जून की छुट्टियों को यादगार बनाने का काम करेंगी। इस हफ्ते आपको एक्शन क्राईम थ्रिलर कॉमेडी और रोमांस एंटरटेनमेंट के सभी एलिमेंट्स के साथ अलग-अलग फिल्में देखने को मिलेंगी। आईए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में इस हफ्ते आपको कौन-कौन सी फिल्में देखने को मिलेगी।

10 जून 2025

क्रिमिनल किंग ऑफ़ हाजीपुर

क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्म जिसका टोटल रनिंग टाइम 2 घंटा 45 मिनट का है, क्रिमिनल किंग ऑफ़ हाजीपुर नाम की यह फिल्म जिसे डायरेक्शन दिया है रुद्राना सिंह ने और कहानी भी उनके द्वारा ही लिखी गई है इस फिल्म को 10 जून 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे मास्टरमाइंड को दिखाती है जिसे क्रिमिनल किंग के नाम से जाना जाता है, इसके द्वारा किडनैप किए गए लोगों को इस बात का पता ही नहीं लग पाता है कि वह किडनैप कर लिए गए हैं।

13 जून 2025

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन

एक्शन और फेंटेसी से भरपूर फिल्म जिसे देखने के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का समय देना होगा, आईएमडीबी पर 8.1 स्टार की रेटिंग वाली यह फिल्म 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के निर्देशक हैं डीन डिब्लोस और कहानी लिखी है क्रेसिडा कोवेल ने। इस फिल्म की शूटिंग आयरलैंड UK में की गयी है। फिल्म का मुख्य कलाकारों में मेसन थेम्स, निको पार्कर,गेरार्ड बटलर, और निक फ्रॉस्ट ने।

मैटेरियलिस्टिक

A24 प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई है फिल्म जिसमें न्यू यॉर्क के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे इसके साथी फिल्म में आपको अच्छा खासा मजेदार एडल्ट कंटेंट की देखने को मिलेगा।सेलिन सॉन्ग के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

रोंठ Ronth

रोशन मैथ्यू की मुख्य भूमिका वाली मलयालम लैंग्वेज में बनी फिल्म जिसमें शाही कबीर का निर्देशन देखने को मिलेगा और इन्हीं के द्वारा कहानी भी लिखी गई है। रोशन मैथ्यू के साथ लक्ष्मी मेनन और दिलेश पठान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 13 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी नाइट ड्यूटी करने वाले अगस्त कर्मचारियों के साथ शुरू होती है जिन्हें अपने काम के दौरान नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सेकंड चांस

हिंदी लैंग्वेज में बनी फिल्म सेकंड चांस जिसे देखने के लिए आपको 1 घंटा 44 मिनट का समय देना होगा आईएमडीबी पर 8.3 स्टार की रेटिंग वाली यह फिल्म जिस डायरेक्शन दिया है सुभद्रा महाजन ने और कहानी भी उनके द्वारा ही लिखी गई है 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

मुख्य कलाकारों में ठाकरी देवी, धीरज जॉनसन, कनक ठाकुर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी निया नाम की में कैरेक्टर के साथ आगे बढ़ती है जो अपने युवावस्था में होने वाले पहले आघात से बहुत ज्यादा टूट जाती है और हिमालय में बने अपने घर वापस जाने का निर्णय करती है जहां समय प्रकृति और उसके दोस्त उसे ठीक करने में मदद करते हैं।

इक कुड़ी

अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनी फिल्म जिसकी कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है इस हफ्ते की अपकमिंग पंजाबी फिल्मों में से एक है। फिल्म में शहनाज गिल, निर्मल ऋषि,हार्वी संग जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। राया पिक्चर्स और शहनाज गिल प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई यह फिल्म 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

जलसो: ए फैमिली इनविटेशन

यह एक गुजराती फिल्म है जिसमें कहानी आस्था नाम की एक लड़की के साथ शुरू होती है जो अपनी शादी के लिए गुजरात वापस आई है। इसके साथ ही अपना नाम की एक लड़की की कहानी देखने को मिलेगी, इन दोनों की सगाई क्यों और कैसे टूट जाती है यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जिसे 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

अम्बत शौकीन

पूजा सावंत,प्राची पालवे और आमे वाघ की मुख्य भूमिका वाली अपकमिंग फिल्म जिसे बिग ब्रेन प्रोडक्शन हाउस और लेब्रॉस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है 13 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के साथ आगे बढ़ती है जो सोशल मीडिया के जाल में खुद को फंसा हुआ पाते हैं।

मातोंडा हेलुवे

2 घंटा 32 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसके निर्देशक और लेखक है मयूर कादी, इस फिल्म को 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी मयूर कादी के साथ गिरीश शिवन्ना पंडित सतीश चंद्र जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। महेश्वर मोशन पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई यह फिल्म भी 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।

नीड

मिस्ट्री और रोमांस से भरपूर यह फिल्म जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 31 मिनट का है 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।फिल्म को डायरेक्शन दिया है मुकेश नारायण अग्रवाल ने और मुख्य कलाकार के तौर पर इसमें आपको अजय नायक, आदित्य मोहन और नाफे खान जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक विधवा औरत के चारों ओर घूमती है जिसके आपत्तिजनक रिश्ते उसके पति की मौत के बाद सामने आते हैं।

कॉल 105

2 घंटा 19 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह ड्रामा फिल्म जिसके डायरेक्टर हैं भावेश गोरसिया और कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है इस फिल्म को 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज़ कर दिया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर धर्मेश व्यास,समर्थ शर्मा और रुरूक दावे जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।इस अपकमिंग फिल्म को जय विजन के द्वारा बनाया गया है।

ई वलायम

मलयालम भाषा में बनी फिल्म ई वलयम जिसके डायरेक्टर है रेवाठी एस वर्मा इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसे 13 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा। एक बहुत ही बेहतरीन फैमिली ड्रामा है जिसमें हमें अलग-अलग तरह के एडिक्शन के बारे में बताया गया है जिससे हम आमतौर पर ग्रसित होते हैं लेकिन शराब के एडिक्शन को सबसे ज्यादा बुरा माना जाता है। श्रीजीत मोहन दास के द्वारा लिखी गई इस फिल्म में रणजी पाणिकर नंदू और कुमार सेतु जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे.

मुक्क गयी फीम डब्बी चो यारों

धीरज कुमार और सीरत मस्त की मुख्य भूमिका वाली पंजाबी लैंग्वेज में बनी फिल्म 13 जून 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। एंटरटेनमेंट के नए एक्सपीरियंस के लिए अंबरसरिया प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई ये फिल्म आप जरूर ट्राई करें। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए महेश मांजरेकर, महावीर भुल्लर और सुखविंदर चहल जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sonam Kapoor Birthday: सहायक निर्देशक रह चुकी सोनम कपूर के 40वे जन्मदिन पर जाने कुछ खास बाते

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read