पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना “भगवान करस”

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 7:21 PM (IST)
Bhagwan Karas Bhojpuri Emotional Song Breakdown

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह वैसे तो आए दिन अपनी फिल्मों और कंट्रोवर्सी के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं,फिर चाहे पवन सिंह का तीसरी शादी करने की अफवाह हो या फिर तृषा कर मधु से मेल मिलाप की खबरें। पवन सिंह हमेशा ही सोशल मीडिया पर किसी न किसी कारण से ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं।

हालांकि भोजपुरी दर्शकों का पवन सिंह के प्रति प्यार इतना गहरा है कि वे सभी दर्शक दिल थामे हुए पवन सिंह के आने वाले नए प्रोजेक्ट, यानी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। साथ ही सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पवन सिंह के चाहने वाले विदेश में भी पाए जाते हैं, जिसका पता विदेशियों द्वारा पवन सिंह के गानों पर बनाई हुई रील्स द्वारा लगाया जा सकता है। इसी बीच भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के नए गाने की अपडेट निकलकर सामने आ चुकी है।

PAWAN SINGH PIC
पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना "भगवान करस" 4

पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने आने वाले नए म्यूजिक एल्बम वीडियो के लिए काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं,जिसका पहला पोस्टर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आने वाले इस नए गाने का टाइटल है “भगवान करस” जिसे भारतीय समय के अनुसार 12 जून सुबह 6.30 बजे रिलीज़ किया जाएगा,जिसमें पवन सिंह का एक दमदार और काफी अलग लुक निकलकर सामने आया है।

क्योंकि इस गाने के पोस्टर में पवन सिंह हाल से बेहाल लैला मजनू फिल्म के मजनू की तरह नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पवन सिंह का यह नया गाना आशिकी और प्यार में दगा जैसी स्टोरी पर आधारित हो सकता है।

PAWAN SINGH
पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना "भगवान करस" 5

भगवान करस के पोस्टर कैप्शन में लिखी गहरी बात:

पवन सिंह ने अपने नए गाने “भगवान करस” का पोस्टर रिलीज करने के साथ कैप्शन भी लिखा है, जो कि “हम तो गर्दिशों से घिरे हैं संवर जाएंगे, ये जो नजरों से गिरे हैं वो किधर जाएंगे” जो काफी रहस्यमई लग रहा है। पवन सिंह के इस नए गाने के पोस्टर में लिखे कैप्शन को देखकर और भी ज्यादा अनुमान लगाया जा रहा है कि गाने में सच्ची आशिकी और दिल टूटने जैसी कहानी दिखाई देगी।

पोस्टर को देखकर फैंस के रिएक्शन:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कोई नया गाना आने की सूचना मिले और फैंस के रिएक्शन न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ठीक इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जैसे ही पवन सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर आने वाले नए गाने “भगवान करस” का पोस्टर रिलीज किया,उसके बाद दर्शकों के कमेंट्स का बाढ़ आ गया।

जहां एक यूजर ने लिखा, “इस बार फिर से टूटे हुए आशिक रोएंगे” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इसका ही इंतजार था भईया ❤️” और वहीं एक अन्य तीसरे यूजर ने भोजपुरी भाषा में लिखा “बहुत इंतजार बा भइया ये गाना के 100M+ जाई ई गाना ❤️❤️❤️”।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Haunted Palace Season 2: क्या दर्शकों की तमन्ना होगी पूरी, कब आएगा हाईएस्ट रेटिंग वाले शो का अगला सीजन

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts