रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की रामायण फिल्म स्टार कास्ट

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 11:07 AM (IST)
Ramayana movie cast

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण फिल्म को दो हिस्सों में पेश किया जाना है, जिसमें पहला भाग 2026 की दीपावली पर तो वहीं इसका दूसरा भाग 2027 की दीपावली में दर्शकों के सामने पेश आएगा।अभी तक रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म रामायण का सिर्फ एक फोटो वायरल हुआ है। फिल्मी जानकार और समीक्षकों का यह मानना है की रामायण अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने वाली है।माता सीता के किरदार में साईं पल्लवी और भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की स्टार कास्ट के बारे में जानकारी हाथ लगी है।आईए जानते हैं कौन-कौन एक्टर और एक्ट्रेस इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं।

रणबीर कपूर

रामायण में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर दिखाई देंगे। रणबीर ने भगवान राम के इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है बॉडी ट्रांसफार्मेशन के साथ उन्होंने नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया था।

साईं पल्लवी

रामायण में साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। साईं पल्लवी एक टैलेंटेड अदाकारा है जिसका उदाहरण इन्होंने अपनी हालिया फिल्म आमरण में दे दिया था। सोशल मीडिया पर तो लोगों का कहना है कि साईं पल्लवी से अच्छी कास्टिंग इस रोल के लिए हो ही नहीं सकती। यह बात तो सच है कि सई पल्लवी का लुक भारतीय संस्कृति को पेश करने का काम करता है। इसके साथ ही उनकी एक्टिंग की गुणवत्ता भी शानदार है।

रॉकिंग स्टार यश

रामायण में रावण का किरदार यश करते दिखाई देंगे। रॉकिंग स्टार यश रामायण के को प्रोड्यूसर भी हैं।जब रामायण में रावण का किरदार यश निभा रहे हैं तो यह एक पेन इंडिया फिल्म के रूप में आ चुकी है।क्योंकि एक बात से हम सब वाकिफ हैं कि साउथ इंडिया में यश का कितना बड़ा फैन बेस है। साउथ के साथ ही केजीएफ के बाद इनका हिंदी दशकों में भी क्रेज बढ़ता दिखा है।

सनी देओल

जाट के अपार सफलता के बाद सनी देओल अब रामायण में हनुमान का रोल करते दिखाई देंगे। गदर से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाले सनी देओल अपनी इस पारी को जमकर खेल रहे हैं। सनी देओल का एक्शन अवतार मास दर्शकों को फिल्म से जोड़ने का काम करेगा।

रवि दुबे

लक्ष्मण के कैरेक्टर के लिए रवि दुबे को लिया गया है। रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। आपने इन्हें बहुत से रियल्टी शोज और कई तरह के टीवी सीरियल्स में देखा होगा ।नच बलिए, सास बिना ससुराल जैसे कई शो इन्होंने किए हैं रवि दुबे ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है ये पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस सरगुन मेहता के पति भी हैं।

लारा दत्ता

महाराजा दशरथ की तीन पत्नियों में से एक पत्नी का नाम था कैकई,और इस कैकई के रोल में हमें रामायण में लारा दत्ता देखने को मिलेगी। कैकई ही एक वजह थी जिसकी लिए भगवान श्री राम को वनवास के लिए जाना पड़ा था। लारा एक अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी दिखाई देने वाली है।

रकुल प्रीत

दे दे प्यार दे और मेरे हस्बैंड की बीवी जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली रकुल प्रीत अब रामायण फिल्म का हिस्सा है।यह रामायण में शूर्पणखा के कैरेक्टर में दिखाई देगी। रकुल प्रीत बॉलीवुड फिल्म के साथ-साथ साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। रकुल प्रीत ने प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे एक्टर डायरेक्टर जैकी भगनानी के साथ विवाह रचाया था।

काजल अग्रवाल

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी रामायण की स्टार कास्ट में शामिल की गई है काजल अग्रवाल यहां यश यानी कि रावण की पत्नी के रूप में दिखाई देगी ।काजल साउथ की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री में गिनी जाती हैं। साथ ही बॉलीवुड की स्पेशल 26 और सिंघम जैसी फिल्म भी कर चुकी हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड की एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म बन रही है और उसमें अमिताभ बच्चन का नाम ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता,इसीलिए अमिताभ बच्चन को फिल्म में जटायु के कैरेक्टर के लिए कास्ट किया गया है।

मोहित रैना

मोहित रैना टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्ट्रेस है। और यह इस फिल्म में भगवान शिव के कैरेक्टर में दिखाई देंगे।महाभारत और देवों के देव महादेव सीरियल में मोहित भगवान शिव का कैरेक्टर पहले भी कर चुके हैं।

विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी यश के बेटे मतलब की रावण के बेटे मेघनाथ के रोल में देखने को मिलेंगे विक्रांत मैसी के सितारे काफी टाइम से बॉलीवुड में काफी उजाला करते दिखाई दे रहे हैं देखना यह है के अब ये अपने इस रोल से दर्शकों के दिलों में किस तरह की छाप छोड़ते है।

विक्रांत मैसी

आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती वाले कुणाल कपूर रामायण में इंद्र भगवान के लिए एक परफेक्ट कास्ट के रूप में सामने आए हैं कुणाल कपूर अभी जल्दी नेटफ्लिक्स पर ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स नजर आए थे।

विवेक ओबेरॉय

एक्टर और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय भी रामायण के पार्ट का एक हिस्सा है अभी कुछ हफ्ते पहले इनकी सुनील शेट्टी के साथ केसरी वीर फिल्म आई थी जो की बॉक्स ऑफिस पर कामयाब ना हो सकी।अब विवेक ओबरॉय रामायण फिल्म मेंविद्युत्जीह्वा किरदार निभाते दिखाई देंगे जो कि रावण की बहन शूर्पणखा के पति थे। जिसका रावण ने खुद वध कर दिया था।

अरुण गोविल

रामानंद सागर के द्वारा बनाया गया रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को नीतीश तिवारी ने रामायण फिल्म में राम यानी रणबीर कपूर के पिता के रूप में कास्ट किया है आसान भाषा में समझे तो यह राजा दशरथ के कैरेक्टर में रामायण फिल्म में पेश किए जाएंगे।

आदिनाथ कोठारे

यह एक मराठी फिल्मों के एक्टर हैं रामायण में यह भरत के रोल में दिखाई देंगे आदिनाथ 83 और क्रिमिनल जस्टिस सीज़न 3 में भी दिखाई दिए थे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Panchayat Season 4 Trailor: प्रधान जी और वनकारस के बीच चुनावी मुठभेड़, के साथ पिंकी और सचिव जी का रिश्ता लेगा कौन सा मोड़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read