बलिका वधू की आनंदी ने कर ली है सगाई।

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 11:11 AM (IST)
Avika Gor Boyfriend

कलर्स टीवी के काफी चर्चित शो बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अविका गौड़ ने अपने फैंस को एक काफी चौंका देने वाला तोहफा दिया है। क्योंकि अविका गौड़ हाल ही में बंधन में बंधी हैं। जी हां सही सुना आपने बालिका वधू की छोटी आनंदी ने रचा ली है सगाई और यह कोई और शख्स नहीं बल्कि अविका का बॉयफ्रेंड है,

जिसके साथ अविका गौड़ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं,हम बात कर रहे हैं अविका के बॉयफ्रेंड “मिलिंद चंदवानी” की। अविका ने अपनी सगाई का अपडेट अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। चलिए जानते हैं अविका के होने वाले पति कौन हैं और क्या काम करते हैं।

अविका गौड़ के बॉयफ्रेंड कौन हैं:

Avika Gor Boyfriend 2
बलिका वधू की आनंदी ने कर ली है सगाई। 3

छोटी आनंदी के होने वाले पति यानी मिलिंद चंदवानी कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं जो कि वर्तमान समय में इंफोसिस नाम की बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही मिलिंद चंदवानी को मॉडलिंग का भी शौक है, इसी कारण उन्होंने एमटीवी रोडीज में भी भाग लिया था हालांकि भले ही वह शो को जीत न सके हों पर उनका रियलिटी शो में आने का सपना पूरा हुआ।

कैसे हुई अविका और मिलिंद चंदवानी की मुलाकात:

अविका गौड़ जिन्होंने छोटी आनंदी के रूप में सीरियल बालिका वधू से अपनी एक अलग पहचान कायम की,जिन्हें आज हर एक डेली सोप देखने वाली महिला जानती है। लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई करके। जैसे ही अविका ने यह अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया उनके फैंस अविका को बधाइयां देने लगे।

बात करें अविका के बॉयफ्रेंड और होने वाले पति मिलिंद चंदवानी की तो इन दोनों की मुलाकात भारत में स्थित हैदराबाद शहर में हुई थी इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे धीरे बढ़ी और यह दोनों ही रिलेशनशिप में आ गए। सूत्रों की मानें तो अविका को मिलिंद चंदवानी ने नए साल 2020 में प्रपोज किया था और तकरीबन 5 साल तक चलने वाला यह मजबूत रिश्ता अब सगाई के बंधन में बंध गया है।

कब होगी दोनों कि शादी:

फिलहाल अविका ने अपनी सगाई की ही पुष्टि सोशल मीडिया के द्वारा साझा की और बात करें इन दोनों की शादी की तो, अभी इस बारे में अविका या फिर मिलिंद चंदवानी ने शादी को लेकर कोई भी बात साझा नहीं की है,जिसके चलते हो सकता है कि आने वाले समय में जल्द ही दोनों प्रेमी जोड़े शादी कर लें।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Salon De Holmes release date:क्या ली सी यंग और किम दा सोम मिलकर रहस्य को सुलझा पाएंगी?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read