करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की नेटवर्थ और तलाक की वजह।

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 11:31 AM (IST)
Sanjay Kapoor Networth

बॉलीवुड में लोलो के नाम से मशहूर 90s के समय की काफी फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड को लेकर एक काफी गंभीर और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है,जिसमे बीते दिन 12 जून को इंग्लैंड में संजय कपूर का पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है। मात्र 53 साल की उम्र में संजय कपूर इस दुनिया से अलविदा कह गए। जैसे ही संजय कपूर की मौत की खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैली, सभी के बीच शोक का माहौल फैल गया है।

संजय कपूर की नेटवर्थ:

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड यानी संजय कपूर बिजनेस इंडस्ट्री में कार्यरत थे, जो कि सोना कॉमस्टार नाम की कंपनी में चेयरमैन के पद पर थे। इस कंपनी की शुरुआत साल 1995 में संजय कपूर के पिताजी “डॉक्टर सुरिंदर कपूर” द्वारा की गई थी।

हालांकि सुरिंदर कपूर की मौत के बाद इस कंपनी का पूरा जिम्मा संजय कपूर ने संभाला और इसे नई ऊंचाइयों पर ले गए। इसका सबूत साल 2025 में मिला क्योंकि इसी साल संजय कपूर का नाम फोर्ब्स मैगजीन की अरबपतियों की लिस्ट में पूरी दुनिया में 2703वें नंबर पर आया था। साथ ही संजय कपूर की कुल संपत्ति की बात करें तो यह तकरीबन 1.2 बिलियन डॉलर यानी 10,300 करोड़ रुपये थी।

संजय कपूर की मैरिज लाइफ:

50 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी 29 सितंबर साल 2003 के दिन मुंबई में स्थित करिश्मा कपूर के पुराने पुश्तैनी बंगले कृष्णा राज में पूरे परिवार की उपस्थिति में खूब धूमधाम से बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई थी,जो कि सिख रीति रिवाज के साथ हुई थी। इसके बाद आने वाले सालों में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हुए, जिनमें बेटी का नाम समायरा है,तो वहीं बेटे का नाम कियान है,हालांकि बाद में साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हो गया।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक क्यों हुआ था:

यह पहली बार नहीं था जब संजय ने शादी की हो बल्कि संजय कपूर इससे पहले भी नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे,जिनसे तलाख के बाद संजय ने करिश्मा से दूसरी शादी की,लेकिन करिश्मा कपूर से डायवोर्स के बाद संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की। जिनसे उन्हें एक बेटे अजारियस और प्रिया की पहली शादी से एक बेटी साफिरा है जिसे संजय ने गोद ले लिया है।

SANAJAY KAPUR KARISHMA KAPUR TALAQ
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की नेटवर्थ और तलाक की वजह। 3

तो वहीं अगर बात करें करिश्मा कपूर की,तो भले ही करिश्मा की संजय से यह पहली शादी हो,पर इससे पहले करिश्मा कपूर की सगाई अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई थी। हालांकि बाद में कुछ आपसी कारणों के चलते यह सगाई टूट गई,जिसके बाद करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर से हो गई।

हिंदी वेबसाइट “आज तक” के मुताबिक संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक का मुख्य कारण संजय का करिश्मा कपूर के प्रति बुरा व्यवहार और घरेलू हिंसा थी,हालाकि संजय कपूर द्वारा ये आरोप लगाया गया कि करिश्मा कपूर ने सिर्फ पैसे के लिए संजय से शादी की थी। बाद में इस मामले की कई बातें निकल कर सामने आईं,जैसे कि संजय कपूर ने कई बार अपनी मां से कहा कि वह करिश्मा कपूर को थप्पड़ मारे।

साथ ही तलाक के वक्त इन दोनों के बीच चल रही कड़वी विवादास्पद बातों में एक ऐसी बात भी सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया। इसमें करिश्मा कपूर ने बताया कि उनकी शादी वाले दिन संजय कपूर ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया,हालाकि इन दोनों किनार से लगाए गए ये सभी आरोप,प्रति आरोप अदालत में साबित नहीं हो सके।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sharvari wagh movies: शरवरी वाघ की बॉलीवुड डेब्यू से लेकर अब तक की फिल्में जिनसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read