2025 में सेलिब्रिटी पिताओं का पहला फादर्स डे”

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 11:59 AM (IST)
Celebrity Fathers 2025

इस साल 2025 में आने वाला फादर्स डे बॉलीवुड के लिए काफी खास होने वाला है,क्योंकि इसी साल बहुत सारी बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां फादर्स डे 2025 सेलिब्रेट करेंगी। इस साल का फादर्स डे जून में होगा जिसे 15 जून 2025 के दिन मनाया जाएगा।

यह एक ऐसा दिन है जिसमें पिता को स्पेशल फील कराना एक बेटे की जिम्मेदारी बनती है क्योंकि जिस तरह से इस धरती पर मौजूद सभी फादर्स ने अपनी इच्छाओं को मारते हुए भी अपने परिवार और बच्चों का ख्याल रखा है, इन्हीं के लिए इस खास दिन यानी फादर्स डे का आविष्कार किया गया था। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे बॉलीवुड कलाकार जो इस साल 2025 में अपने फादर्स डे को यादगार बनाने वाले हैं।

वरुण धवन:

निर्माता डेविड धवन के बेटे वरुण धवन,जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से की थी,भले ही वे डेविड धवन के बेटे हों लेकिन आज उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है,जिससे वरुण धवन को उनकी कॉमेडी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए पूरा भारत जानता है।

Varun Dhawan
2025 में सेलिब्रिटी पिताओं का पहला फादर्स डे" 7

बता दें कि साल 2025 में होने वाला फादर्स डे (Fathers day 2025) वरुण धवन के लिए काफी खास होने वाला है,क्योंकि बीते साल वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया था जिसका नाम लारा है और यह पहला साल होगा जब वरुण धवन अपनी बेटी लारा के साथ फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे।

रणवीर सिंह:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले कलाकार रणवीर सिंह,जिन्होंने अपने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म “बैंड बाजा बारात” से की थी,जिसमें रणवीर और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और इसी फिल्म के बाद शुरू हुआ रणवीर सिंह का फिल्मी सफर आज तक जारी है।

ranveer singh new
2025 में सेलिब्रिटी पिताओं का पहला फादर्स डे" 8

जिसमें वे अब तक 15 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं,जिनमें से कई फिल्मों में रणवीर सिंह मुख्य रोल में नजर आए तो वहीं कुछ में सहायक कलाकारों के तौर पर। रणवीर के लिए इस साल 2025 का फादर्स डे (Fathers day 2025) काफी यादगार रहने वाला है क्योंकि 14 नवंबर साल 2018 के दिन रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की थी,जिसके चलते 8 सितंबर 2024 के दिन दीपिका पादुकोण ने अपनी बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम ‘दुआ पादुकोण” रखा गया है। पिता रणवीर सिंह का यह अपनी बेटी दुआ पादुकोण के साथ पहला फादर्स डे होने वाला है जिसके कारण रणवीर के लिए यह काफी यादगार होगा।

अली फजल:

साल 2008 में आई अभिनेता अली फजल की पहली फिल्म “द अदर एंड ऑफ द लाइन” थी। इसके बाद वे एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में नजर आने लगे, जिनमें “3 इडियट्स” जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है,जिसके कारण अली फजल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल हुआ। वर्तमान समय में अब तक अली फजल ने तकरीबन 14 फिल्मों में काम किया है,जिनमें “फुकरे” जैसी कॉमेडी सुपरहिट फिल्म शामिल है।

ali fazal
2025 में सेलिब्रिटी पिताओं का पहला फादर्स डे" 9

4 अक्टूबर 2022 के दिन एक्टर अली फजल ने रिचा चड्ढा के साथ शादी रचाई थी,जिनके साथ वे फिल्म “फुकरे” में स्क्रीन शेयर करते हुए भी नजर आए थे। इसी के चलते 16 जुलाई 2024 के दिन रिचा चड्ढा ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम “जुनैरा इदा फजल” रखा गया, और यही वजह है कि “फादर्स डे 2025” अभिनेता अली फजल के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि अली फजल का यह पहला फादर्स डे होगा अपनी बेटी के साथ।

प्रिंस नरूला:

एक्टर प्रिंस नरूला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में “मिस्टर पंजाब” नाम की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर की थी। हालांकि इस प्रतियोगिता में प्रिंस दूसरे पायदान पर आए थे, लेकिन मिस्टर पंजाब करने के बाद प्रिंस की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया क्योंकि उन्हें एक फेमस रियलिटी शो “एमटीवी रोडीज X2” में जाने का मौका मिला।

prince narula
2025 में सेलिब्रिटी पिताओं का पहला फादर्स डे" 10

इसके बाद प्रिंस नरूला एक के बाद एक कई नए शोज में नजर आते रहे,जिनमें “एमटीवी स्प्लिट्सविला 8” और “बिग बॉस 9” जैसे बड़े रियलिटी शो शामिल थे,जिन्हें करने के बाद प्रिंस नरूला के करियर को एक अलग ही पहचान मिली और आज रियलिटी शोज की दुनिया में प्रिंस नरूला को हर कोई जानता है। 12 अक्टूबर 2018 के दिन प्रिंस नरूला शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिंस नरूला की शादी युविका चौधरी से हुई थी।

युविका चौधरी से प्रिंस नरूला की मुलाकात “बिग बॉस 9” में हिस्सा लेने के दौरान हुई थी। और पिछले साल 2024 में युविका चौधरी ने एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम एकलिन रखा गया, और यही वजह है कि साल 2025 का फादर्स डे (Fathers day 2025) प्रिंस नरूला के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि यह प्रिंस के लिए उनकी बेटी के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेशन होगा।

क्रिकेटर केएल राहुल:

हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन विकेट कीपर और बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2014 में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच से की थी। इसके बाद केएल राहुल को एक अलग पहचान मिलने लगी। इसी के चलते उन्होंने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तकरीबन 137 मैच खेले हैं, जिनमें क्रिकेटर केएल राहुल ने चार शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं।

k.l rahul
2025 में सेलिब्रिटी पिताओं का पहला फादर्स डे" 11

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी साल 2023 के दिन अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। इन दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर धूमधाम से हुई थी। इसके बाद 24 मार्च 2025 के दिन एक्ट्रेस अथिया शेट्टी यानी केएल राहुल की वाइफ ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम “इवारा विपुला राहुल” रखा गया और यही कारण है कि क्रिकेटर केएल राहुल के लिए 2025 का फादर्स डे (Fathers day 2025) काफी स्पेशल होने वाला है क्योंकि यह उनकी बेटी के साथ पहला फादर्स डे होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इस Fathers Day पर देखे परिवार के साथ देखें ये 6 भावनात्मक बॉलीवुड फिल्में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read