Amisha Patel Birthday 2025: लन्दन में 50वे जन्मदिन पर मौज मस्ती करती नजर आई अमीषा पटेल शेयर किया वीडियो

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 12:21 PM (IST)
Amisha Patel Birthday 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल आज भी अपनी अदाओं से दर्शकों दीवाना करती है।उन्होंने अपने 50वे जन्मदिन को खूब मौजमस्ती के साथ लंदन में सेलिब्रेट किया। और आज 16 जून को उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

लन्दन में बर्थडे सेलिब्रेशन:

अमीषा पटेल आज कल लंदन में है। उन्होंने बीते दिन 9 जून को अपना 50वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसकी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस वीडियो में अमीषा पटेल ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही है उनकी फिटनेस और हॉटनेस को देख कर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता,

कि वह अब 50 साल की हो गई है। यह बर्थडे सेलिब्रेशन उन्होंने अपने कुछ करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया जिनके साथ वीडियो में वह फुल ऑन मस्ती करती नजर आ रही है।एक क्लिप में उन्हें केक काट ते देखा जा रहा है तो एक क्लिप में वह किसी इंग्लिश गाने पर थिरकती नजर आ रही है।

क्या शानदार रात थी:

अमीषा पटेल ने इस शानदार सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर करने के साथ साथ कैप्शन में लिखा
‘लंदन में शनिवार की रात बहुत ही शानदार रही। अपने जन्मदिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। इसे इतना खास बनाने और रविवार की सुबह तक पार्टी करने के लिए सभी का धन्यवाद। क्या शानदार रात थी’।
इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने पूरी रात बर्थडे पार्टी को खूब एंजॉय किया।उनकी इस वीडियो को देख फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी।

आज भी फिल्मों में सक्रिय:

अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन के साथ साल 2000 में कहो न प्यार है से की थी जो सुपरहिट रही थी।इसके बाद वह गदर:एक प्रेम कथा,क्रांति,यह है जलवा और हमराज जैसी फिल्मों में नजर आई।उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी।

अमीषा उन अभिनेत्रियों में से एक है जो 50 की उम्र में भी बॉलीवुड में सक्रिय है।2023 में गदर 2 से अमीषा ने जबरदस्त वापसी की थी इसके अलावा वह उन्होंने आगे भी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने की इच्छा जताई है और साथ ही वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक्टिव रहती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हरियाणा की मशहूर मॉडल “शीतल चौधरी की हत्या”

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read