कोरियन ड्रामा के शौकीन लोगों के लिए एक और बहुत ही बेहतरीन ड्रामा रिलीज के लिए तैयार है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस ड्रामा में आपको एक फैमिली मेलो ड्रामा भी देखने को मिलेगा यही वजह है कि फैंस को इसका इंतजार बेसबरी से है। शो की रिलीज में सिर्फ 53 दिन बाकी है उसके बाद यह शो आपको देखने को मिल जाएगा।
टोटल 50 एपिसोड वाले इस ड्रामा का पहला एपिसोड 9 अगस्त 2025 को रिलीज कर दिया जाएगा। हर हफ्ते सैटरडे और संडे को एक-एक एपिसोड रिलीज किया जाएगा जिसके अकॉर्डिंग लास्ट 50वां एपिसोड 25 जनवरी 2026 को रिलीज होगा। हर एक एपिसोड का रनिंग टाइम 1 घंटा 20 मिनट है। इस शो को KBS2 के ओरिजिनल नेटवर्क के द्वारा बनाया गया है।
क्या होगी कहानी?
शो की कहानी हमें बताने में सहायक सिद्ध होती है कि फैमिली की असली मीनिंग क्या है। किस तरह पुराने फैमिली मेंबर हमारे लिए मार्गदर्शक बन सकते है और कैसे आज के बच्चों के लिए ये ज़रूरी है कि अपनी फैमिली को अपना समझे और उनके दर्द दुख को भी अपना समझे ताकि एक दूसरे के दुख को बाँट कर हल्का किया जा सके।
कास्ट टीम:
इस अपकमिंग शो को डायरेक्शन दिया है Kim Hyoung Seok ने और शो के स्क्रीन राइटर है So Hyun Kyung। इसके अलावा शो के मुख्य कलाकारों में Jung In Sun,Jung ll Woo, Lee Tae Ran,Yoon Hyun Min के साथ सपोर्टिंग रोल में Cheon Ho Jin,Kim Jung Yeon जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

KBS2 के द्वारा हाल ही में इन नामों पर पक्की मोहर लगा दी गयी है। इन सभी बेहतरीन कलाकारों के साथ इस फैमिली ड्रामा की कहानी आगे बढ़ती हुई देखने को मिलेगी।अगर आप भी इस तरह के फील गुड वाले शो के साथ थोड़े से हसी मज़ाक़ और लव रोमांस वाले ड्रामा में इंट्रेस्ट रखते है तो ये शो आपको पूरा एंटरटेनमेंट देगा।
READ MORE







