Suzy के बाद एक और नाम जुड़ा इस अपकमिंग ड्रामा कास्ट टीम में

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 12:53 PM (IST)
The Men of the Harem Kdrama

कोरियन ड्रामा के शौकीन लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आई है। रोमांस फैंटेसी और कॉमेडी से भरपूर एक कोरियन लैंग्वेज ड्रामा का अनाउंसमेंट हो चुका है जिसमें Bae Suzy जैसी खूबसूरत और बेहतरीन कलाकार के साथ कोरियन इंडस्ट्री से एक और नाम जुड़ चुका है।

इस खबर का अनाउंसमेंट 19 जून को एक मीडिया अपडेट के द्वारा किया गया है। अपकमिंग ड्रामा “द मैन ऑफ़ द हरेम” की कास्ट टीम में सूजी के बाद एक और नाम शामिल हो गया है। आईए जानते हैं इस आने वाले ड्रामा की कहानी के बारे में और उस बेहतरीन कलाकार के बारे में जिसका नाम इस आने वाले शो के साथ जुड़ चुका है।

द मैन ऑफ़ द हरेम स्टोरी:

The Men of the Harem Kdrama
Suzy के बाद एक और नाम जुड़ा इस अपकमिंग ड्रामा कास्ट टीम में 3

द मैन ऑफ़ द हरेम नाम के इस अपकमिंग शो की कहानी एक बहुत ही लोकप्रिय नवल पर आधारित है जिसमें तारीम साम्राज्य की महारानी लतील के बारे में कहानी दिखाई गई है जो रोमांस से भरपूर है। शो में दिखाया गया है कि किस तरह वो अपने सिंहासन की रक्षा करने के लिए पुरुष रखैलों को रखती है। जिन लोगों को इस तरह के ड्रामा देखना पसंद है उनके लिए यह मोस्ट अवेटेड शो होने वाला है।

क्या रहा Dex की एजेंसी का जवाब?

पिछले महीने मई में इस बात का खुलासा पूरी तरह से कर दिया गया था कि इस आने वाले ड्रामा में मुख्य महिला भूमिका निभाते हुए सूजी जैसी बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेगी। अपकमिंग शो में मुख्य भूमिका की इस खबर के सामने आते ही Dex की एजेंसी केटीएचडी स्टूडियो के द्वारा एक आधिकारिक बयान सामने आया है जिसमें बताया गया है कि यह प्रस्ताव तो Dex को मिला है लेकिन अभी कोई फाइनल डिसीजन नहीं लिया गया है। हालांकि डेक्स इस खबर की सकारात्मक समीक्षा कर रहे हैं।

कौन होंगे शो के निर्देशक?

स्वीट होम 2, स्वीट होम 3,मिस्टर सनशाइन और गोब्लिन जैसे हाईएस्ट रेटेड शो को पहले ही निर्देशित कर चुके कोरिया के बेहतरीन डायरेक्टर Lee Eung Bok इस आने वाले शो को भी डायरेक्शन देते हुए नजर आएंगे। बात करें अगर लेखक की तो इस शो की कहानी लिखी है Hwang Jin Young ने जिन्होंने MBC के “माय डिअरेस्ट” जैसे प्रोजेक्ट पर भी काम किया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ronth Movie Review: ऑफिसर ऑन ड्यूटी जैसी एक और क्राइम थ्रीलर और सस्पेंस वाली फिल्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts