भोजपुरी सिंगर अभय लाल यादव का सफर: कमालपुर से सिनेमाई शोहरत तक

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 12:57 PM (IST)
Bhojpuri Singer Abhay Lal Yadav

वैसे तो आए दिन बड़े बड़े सुपरस्टार्स के म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहते हैं,लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के छोटे से कस्बे कमालपुर में रहने वाले राम विलास यादव के बेटे अभय लाल यादव ने गांव के छठ गीतों से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की है। मात्र 28 वर्ष की उम्र में अभय लाल ने अपने हुनर के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली है। बचपन से ही अभय लाल के मन में हीरो बनने का जुनून था और आज अपने छठ गीतों के कारण वे भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर चुके हैं।

कमालपुर से मुंबई तक का सफर

Bhojpuri Singer Abhay Lal Yadav
भोजपुरी सिंगर अभय लाल यादव का सफर: कमालपुर से सिनेमाई शोहरत तक 3

चंदौली जिले के निवासी अभय लाल यादव ने अपने संगीतमय सफर की शुरुआत छठ पर्व के दौरान भक्ति गीतों से की थी। धीरे धीरे उनके भक्ति गानों का यह सफर उन्हें उस मुकाम तक ले गया,जहां आज भोजपुरी फिल्मों में उन्हें न केवल मुख्य भूमिकाएं मिल रही हैं, बल्कि उनके गीतों को भी फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया हुआ नाम

अभय लाल द्वारा गाए गए कई हिट गानों ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बनाई है। उनके कुछ लोकप्रिय गाने, जैसे ‘पान खाए सइयां हमार’ ‘बलमुआ बल्टा वाला’ ‘उड़न बाज चिरई’ ‘ईमान धर्म’ और ‘इलेवन इडियट’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में सुनने को मिले हैं। इन फिल्मों में अभय लाल को न केवल गाने का मौका मिला,बल्कि अभिनय करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इसके लिए वे हमेशा ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

गांव की मिट्टी से गहरा लगाव

भले ही भोजपुरी सिंगर अभय लाल यादव आज फिल्मों और गानों के लिए मशहूर हो चुके हों,लेकिन वे अपनी जड़ों यानी कमालपुर की मिट्टी से आज भी गहराई से जुड़े हुए हैं। उनके अधिकतर गाने भक्ति रस में डूबे हुए हैं,अभय लाल ने खुद कहा है कि जब तक उनके प्राण हैं वे भक्ति गीत गाते रहेंगे।

संघर्ष से मिली पहचान Bhojpuri Singer Abhay Lal Yadav

एक इंटरव्यू में अभय लाल यादव ने बताया कि उन्होंने कमालपुर जैसे छोटे कस्बे से मुंबई तक का सफर अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर तय किया है,वर्तमान समय में वे डायरेक्टर अभय सिंह के साथ उनकी फिल्म में काम कर रहे हैं। जिस तरह अभय लाल यादव ने छोटे से स्थान से आकर अपनी जिंदगी में संघर्ष किया और सफलता हासिल की,वह वाकई काबिले तारीफ है। यही वजह है कि आज वे इस बड़े मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Upcoming Punjabi Movies 2025-2026: इस साल की पंजाबी अपकमिंग फ़िल्में, पूरे साल होगा एंटरटेनमेंट का धमाका

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read