विजय सेतुपति साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने नाम और काम से जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म महाराजा ने हिंदी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाराजा फिल्म का बजट था 20 करोड़ रुपये और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसने एक बात साबित कर दी कि फिल्म पैसे से नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और अभिनय के बल पर हिट होती है। क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा स्टार विजय सेतुपति ने अपनी पढ़ाई कहां तक पूरी की? आइए, इस आर्टिकल में उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
तमिल सिनेमा के सितारे और विजय सेतुपति
तमिल सिनेमा इंडस्ट्री ने हमें हमेशा बेहतरीन अभिनेता दिए हैं, जो अपनी एक्टिंग से फिल्मों में जान डाल देते हैं। जैसे कि अजीत कुमार, रजनीकांत, कमल हसन, विजय, सूर्या, विक्रम और धनुष। इनके साथ ही एक ऐसे अभिनेता की बात करते हैं, जो आम इंसान की तरह दिखता है और मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर फिल्मी दुनिया में छा गया। वह हैं विजय सेतुपति।
विजय सेतुपति को देखकर लगता नहीं कि वे कोई स्टार हैं। उनकी त्वचा और स्वास्थ्य भारत के एक सामान्य नागरिक जैसा ही है, ठीक वैसे ही जैसे बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी या राजपाल यादव। एक इंटरव्यू में विजय से पूछा गया कि अब तो आप पैन इंडिया स्टार बन गए हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “नहीं सर, मैं बस एक अभिनेता हूं, कोई स्टार नहीं।”
आर. माधवन ने विक्रम वेधा फिल्म के लिए मिला अवार्ड विजय सेतुपति को समर्पित किया था। शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा, “विजय सेतुपति के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा। अगर मैं उनके साथ काम न करता, तो बहुत कुछ मिस कर देता।”
विजय सेतुपति की शिक्षा और शुरुआती जीवन
विजय सेतुपति का पूरा नाम विजय गुरुनाथ सेतुपति है। उनका जन्म तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के राजापलायम में हुआ, लेकिन बचपन में ही उनका परिवार चेन्नई शिफ्ट हो गया। विजय का मन बचपन से ही पढ़ाई में कम लगता था और वे स्कूल में सबसे पीछे बैठा करते थे। उनके पिता ने उनकी पढ़ाई की स्थिति देखकर उन्हें कॉमर्स लेने की सलाह दी, और उन्होंने कॉमर्स में पढ़ाई की।
शिक्षा और नौकरी
विजय सेतुपति ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया। मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। इसलिए, उन्होंने रिटेल सेल्समैन, फास्ट फूड और फोन बूथ पर काम किया। डिग्री मिलने के बाद वे एक सीमेंट कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करने लगे। उनके कंधों पर अपने भाई-बहनों की जिम्मेदारी भी थी।
दुबई में नया मोड़
अधिक पैसा कमाने के लिए विजय सेतुपति दुबई चले गए, जहां उनकी सैलरी 12,000 रुपये थी, जो उस समय भारत की तुलना में काफी ज्यादा थी। दुबई में रहते हुए 2003 में उन्होंने याहू चैट पर एक लड़की से मुलाकात की और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी पत्नी का नाम जेसी है। विजय का एक बचपन का दोस्त था, जिसका नाम सूर्या था, जो कम उम्र में गुजर गया। विजय ने अपने बेटे का नाम अपने दोस्त सूर्या के नाम पर रखा।
READ MORE









