Ram Pothineni: राम पोथिनेनी की हिंदी डबिंग वॉइस आर्टिस्ट

Written by: Amir khan
Publish On: September 11, 2025 4:41 PM (IST)
Double ISMART Ram Pothineni Hindi Dubbed voice artist

डबल आईस्मार्ट तेलुगु फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर पुरी जगन्नाथ हैं। यह फिल्म आईस्मार्ट शंकर सीरीज की अगली कहानी है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करके प्रोड्यूसर्स को मालामाल कर दिया था। आईस्मार्ट शंकर का बजट सिर्फ 15 से 20 करोड़ रुपये था, और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

बॉक्स ऑफिस पर आईस्मार्ट शंकर की सफलता

न्यूज 18 के अनुसार, आईस्मार्ट शंकर ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 75 से 80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस शानदार कमाई के बाद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में शामिल हो गई। इस सफलता को भुनाने के लिए डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डबल आईस्मार्ट बनाने का फैसला किया।

राम पोथिनेनी को अपनी आवाज दे रहा है कौन?

हाल ही में रिलीज हुई डेडपूल एंड वूल्वरिन इस साल दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। हिंदी दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज जबरदस्त रहा। कल्कि 2898 AD के बाद हिंदी बेल्ट में सिनेमाघर फिर से भरे नजर आए। डेडपूल की आवाज मशहूर वॉइस आर्टिस्ट संकेत म्हात्रे ने दी थी।

संकेत म्हात्रे की दमदार आवाज

वही संकेत म्हात्रे एक बार फिर डबल आईस्मार्ट में राम पोथिनेनी को अपनी शानदार आवाज देने वाले हैं। दर्शकों को यह जानकर खुशी हुई कि उन्हें एक बार फिर संकेत की आवाज सुनने को मिलेगी। हिंदी डबिंग में संकेत म्हात्रे की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लोग उनकी आवाज को खूब पसंद करते हैं और चाहते हैं कि वे हर साउथ फिल्म को अपनी आवाज दें। उनके डायलॉग्स की इंस्टाग्राम पर खूब रील्स बनती हैं।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी डबल आईस्मार्ट

डबल आईस्मार्ट को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा: हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। राम पोथिनेनी यानी स्मार्ट शंकर की आवाज संकेत म्हात्रे के अलावा कोई और दे ही नहीं सकता। फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था कि मेमोरी ट्रांसप्लांट की कोशिश की गई थी। इसे कमर्शियल और मनोरंजक तरीके से पेश किया गया, जिसकी वजह से यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई।

राम पोथिनेनी का किरदार

फिल्म का मुख्य किरदार राम पोथिनेनी को बड़बोला दिखाया गया है, जो अपने मन की करता है। हिंदी दर्शकों को यह फिल्म खासतौर पर संकेत म्हात्रे के हिंदी डबिंग डायलॉग्स की वजह से बहुत पसंद आई थी।

READ MORE

House of Dragon Season 2 Review: हाउस ऑफ ड्रैगन सीज़न २ का फाइनल एपिसोड आ गया है जियो सिनेमा पर

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment