बेहतरीन वीएफएक्स और ज़बरदस्त ड्रैगन की लड़ाई आपको देखने को मिलेगी एचबीओ पर आई वेब सीरीज ‘House of the Dragon Season 2’ में, जो आपको गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज की याद ज़रूर दिलाएगी।
तो दोस्तों, House of the Dragon Season 2 का फाइनल एपिसोड आ चुका है, जिसके साथ इस सीजन का अंत हो गया है। आप इसे एचबीओ और हिंदी में जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
हालांकि, सीरीज को सीजन 3 के लिए तैयार किया गया है। जंग की बात करें तो कोई बहुत बड़ी जंग नहीं दिखाई गई, लेकिन इसमें दिखाए गए एक्शन काफी दमदार हैं, जिन्हें देखकर रोमांच महसूस होता है।
कैरेक्टर बिल्डअप और स्टोरी
कैरेक्टर बिल्डअप की बात करें तो यह काफी धीमा है। सभी कैरेक्टर्स को स्क्रीन पर दिखाने में काफी समय लगता है। स्टोरी मुख्य रूप से रैनीरा टार्गैरियन और एलिसेंट हाईटावर के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इन्हीं दोनों के कारण युद्ध की स्थिति बनती है।
ड्रैगन और वीएफएक्स
सीरीज में दिखाए गए ड्रैगन देखने में बहुत ही वास्तविक लगते हैं। मेकर्स ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि यह सस्ता न लगे। हर सीन बहुत भव्य और टॉप क्वालिटी का सीजीआई के साथ बनाया गया है, जिसे देखकर बहुत मज़ा आता है।
स्टोरी का कनेक्शन
House of the Dragon Season 2 की स्टोरी सीजन 1 के आखिरी हिस्से से ही शुरू होती है। इसमें सभी अपनी सेनाओं को एक बड़े युद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं। हालांकि, यह बड़ा युद्ध इस सीजन में होता है या नहीं, इसके लिए आपको यह वेब सीरीज जियो सिनेमा पर देखनी होगी।
House of the Dragon Season 2 की खामियां
सीरीज में कुछ सीन बहुत लंबे रखे गए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि कहानी को अनावश्यक रूप से खींचा गया है। ऐसा शायद सीरीज की लंबाई बढ़ाने के लिए किया गया है। आजकल की ऑडियंस को इतने लंबे सीन की ज़रूरत नहीं है।
READ MORE
१००% हिट होने वाली है Stree 2 असुर के राइटर ने लिखी है इसकी कहानी







