जाने अजय देवगन की आने वाली 6 सीक्वल फिल्मों के बारे में

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 2:03 PM (IST)
Ajay Devgn upcoming 6 movies

अजय देवगन एक्शन थ्रिलर ड्रामा कॉमेडी रोमांस देशभक्ति से जुड़ी फिल्मे बनाने में माहिर है। सिंघम,दृश्यम,दे दे प्यार दे,गोलमाल,रेड फिल्मो के सीक्वल भी बनाये गए, जिस कारण अजय देवगन सीक्वेल किंग के नाम से भी जाने जाते है,आने वाले टाइम में अजय देवगन कई सीक्वल लेकर आने वाले है, जिनमे वो फिल्मे शामिल है जिनको दर्शको का बेहद प्यार मिला था।अजय की यह आने वाली फिल्मो से ट्रेड पंडित को पूरी उम्मीद है के ये आने वाले टाइम में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में कामयाब होने वाली है। जानते है अजय देवगन अपनी वो कौन कौन सी बड़ी सिक्वल फिल्मे है जो लाने जा रहे है।

सन आफ सरदार 2

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सन आफ सरदार २ में अजय देवगन,संजय दत्ता,मुरनल ठाकुर,संजय मिश्रा,कुबरा सेठ,मुकुल देव जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 2012 में सन आफ सरदार को रिलीज़ किया गया था।यह फिल्म फुल मसाला एंटरटेंटमेंट थी जिसने दर्शको का खूब मनोरंजन किया।इसकी शूटिंग को 2024 जुलाई में शुरू कर दिया गया था।

शूटिंग लोकेशन की बात की जाये तो यह लंदन से लेकर चंडीगढ़ तक शूट की गयी है।पिछली फिल्म को अश्विनी धीर ने बनाया था, पर इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी विजय कुमार अरोड़ा को दी गयी है। आशा यही है कि सन आफ सरदार टू पहले पार्ट के जैसा ही एक्शन कॉमेडी ड्रामा से लबरेज हो और दर्शको का उसी तरह से मनोरंजन करें जैसा की सन आफ सरदार 1 ने किया था। सन ऑफ सरदार 2 को 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाना है।

दे दे प्यार दे 2

अकीव अली के निर्देशन में बनी दे दे प्यार दें 2019 में रिलीज़ की गयी थी। जिसे लिखा था प्यार का पंचनामा,सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मो को बनाने वाले लव रंजन ने। अजय देवगन इसमें 50 वर्ष के आदमी के रोल में नज़र आये थे जो की तलाक शुदा थे।फिल्म में अजय देवगन को अपने से छोटी लड़की रकुल प्रीत से प्यार हो जाता है।

अजय देवगन की पहली पत्नी के रुप में तब्बू नज़र आयी थी,तब्बू की इंट्री के बाद चीज़े और भी मज़ेदार हो जाती है। अजय तब्बू की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आयी यही कारण रहा के यह एक सफल फिल्म बन कर उभरी। अब दे दे प्यार दे 2 की खबर आते ही अजय देवगन के फैन में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के निर्देशक को इस बार बदल दिया गया है दे दे प्यार दे २ को डायरेक्ट कर रहे है अंशुल शर्मा कहानी को लोव रंजन के द्वारा ही लिखा गया है।

जहां दे दे प्यार दे 1 में अजय देवगन अपने प्यार को पाने के लिए अपने ही घर वालों से लड़ाई लड़ रहे थे तो दे दे प्यार दे 2 में इन्हें लड़की के घर वालों को मनाना पड़ेगा हम तो यही आशा करते हैं कि पहला भाग के जैसे ही भाग 2 में एंटरटेनमेंट का डोज मिले। अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2,14 नवंबर 2025 को रिलीज की जानी है।

धमाल 4

2007 में जब इंद्र कुमार की धमाल सिनेमाघर में रिलीज की गई थी तब किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि ये फिल्म अपने डायलॉग से लोटपोट कर देने वाली है।डब्लू के नीचे छिपे खजाने को ढूंढते ढूंढते जिस तरह से एक मजेदार यात्रा को यहां दर्शाया गया था इसने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया।धमाल के बाद डबल धमाल रिलीज की गई थी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ा ।

धमाल और डबल धमाल में अजय देवगन दिखाई नहीं दिए थे अजय देवगन की एंट्री हुई टोटल धमाल के साथ जहां ये आदि के कैरेक्टर के रूप में पेश किए गए। अजय देवगन की इस दमदार एंट्री के बाद धमाल फ्रेंचाइजी पहले से ज्यादा मजबूत हुई अजय देवगन की कॉमेडी लोगों को बहुत पसंद आई एक बार फिर से इंद्र कुमार धमाल 4 लेकर आ रहे हैं।जहां अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख अरशद वारसी जावेद जाफरी दिखाई दे सकते हैं धमाल 4 को 27 फरवरी 2026 में रिलीज किया जा सकता है।

दृश्यम 3

मलयालम फिल्म दृश्यम जिसमें मोहनलाल मुख्य किरदार में थे और जीतू जोसेफ ने इसे निर्देशित किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन ने इसको हिंदी में उसी रूप के साथ पेश किया और हिंदी दर्शकों में भी यह फिल्म काफी पॉपुलर हुई। दृश्यम 1 के बाद दृश्यम 2, इन दोनों ही फिल्मों ने सस्पेंस थ्रिलर की एक नई दुनिया को दर्शकों के बीच रखा। विजय के कैरेक्टर में अजय देवगन एकदम फिट बैठे।यह कहानी एक ऐसे पिता की थी जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करता है कंटेंट इतना स्ट्रांग था कि दर्शक स्क्रीन से एक पल के लिए नजर न हटा सके।

सस्पेंस देखने वाले दर्शकों के लिए अजय देवगन एक बार फिर से दृश्यम 3 लेकर आ रहे हैं जिसकी शूटिंग 2 अक्टूबर 2025 से शुरू की जानी है 3 महीने में सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड की तरह इसकी शूटिंग को कंप्लीट कर दिया जाएगा, अब इस बार क्या कोई नया इन्वेस्टिगेटिंग ऑफीसर देखने को मिलेगा या कोई राज पुराना दोबारा से खुलेगा ये तो सब फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा। दृश्यम 3 से ऐसी आशा की जा रही है कि यह अपनी पिछली दो फिल्मों की तरह ही दिमाग घुमाने वाला सस्पेंस और थ्रिलर लेकर आएगा,इसे 2026 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पर रिलीज किया जाना है।

गोलमाल 5

गोलमाल एक ऐसी फिल्म है जिसको,कॉमेडी फिल्म को पसंद करने वाले सभी दर्शकों ने पसंद किया था। रोहित शेट्टी की गोलमाल फन अनलिमिटेड के बाद गोलमाल रिटर्न 2008 में रिलीज की गई इसके बाद 2010 में गोलमाल 3 आई 2017 में गोलमाल अगेन के साथ अजय देवगन तब्बू परिणीति चोपड़ा अरशद वारसी तुषार कपूर श्रेयस तलपड़े कुणाल खेमू नील नितिन मुकेश सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहे थे। खबरों के अनुसार गोलमाल 5 की घोषणा हो चुकी है।

अजय देवगन इसकी पिछली हर फ्रेंचाइजी में नजर आए हैं तो वह इस बार भी दिखाई देंगे।फिल्म की जो सबसे बड़ी खासियत रही वह ये थी कि यह हर सीक्वल के साथ पॉपुलर होती चली गई। अजय देवगन का गैंग और इस गैंग के मजेदार डायलॉग एक दूसरे को परेशान करते दर्शकों को खूब हंसाने का काम करते हैं।अभी गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है 2026 में संभावना है गोलमाल 5 की शूटिंग को शुरू कर दिया जाए।

शैतान पार्ट 2

अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म शैतान को विकास बहन ने डायरेक्ट किया। यह एक गुजराती फिल्म वश कर रीमेक थी। फिल्म में काला जादू वशीकरण जैसे मुद्दों को दर्शाया गया था। अब दोबारा से दर्शकों को डराने और चौंकाने के लिए अजय देवगन शैतान 2 को लाने वाले हैं। दृश्यम के जैसे ही अजय देवगन यहां पर एक पिता के रूप में दिखाई दे रहे थे। जिन्हें अपनी फैमिली को आर माधवन के काले जादू से बचाना था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। गुजराती फिल्म वश का सीक्वल 2025 में ही रिलीज किया जाना है।

Ajay Devgn upcoming 6 movies 2
जाने अजय देवगन की आने वाली 6 सीक्वल फिल्मों के बारे में 3

पर अब अजय देवगन अपनी शैतान 2 को वश के सीक्वल से कॉपी नहीं करेंगे, यह अपने ओरिजिनल स्क्रिप्ट के साथ वापस आएंगे,जहां अजय देवगन और आर माधवन के साथ कुछ नए कलाकार को भी शामिल किया जाना है ताकि दर्शकों को फिल्म के प्रति और उत्साहित किया जाए। शैतान टू की कहानी को महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में सेट की जानी है जो की काला जादू टोना टोटका पुरानी कहानियों के लिए मशहूर है। शैतान 2 की स्क्रिप्ट को आमिल कीयान खान ने लिखा है। जिसकी शूटिंग 2026 में शुरू की जा सकती है खबरों की माने तो पहले अजय देवगन गोलमाल 5 की शूटिंग को पूरा करेंगे इसके बाद ही शैतान की शूटिंग पर काम शुरू किया जाएगा सब कुछ समय अनुसार रहा तो ये फिल्म 2027 में देखने को मिल जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

आमिर खान का आइसक्रीम वीडियो वायरल, सितारे जमीन पर रिलीज के बीच ट्रोलिंग की बाढ़”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts