हाउसफुल 5 ने तोड़ा रेड 2 का भी रिकॉर्ड सितारे ज़मीन पर को दी टक्कर

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 2:08 PM (IST)
Housefull 5 Box Office Collection

जहां एक तरफ सितारे जमीन बॉक्स ऑफिस पर शानदार बल्लेबाजी करती दिखाई दे रही है तो वहीं अक्षय कुमार की हाउसफुल 3 भी इससे पीछे नहीं है सितारे जमीन पर के रिलीज होने के बाद हाउसफुल 5 के लिए भले ही स्क्रीन काउंट कम हो गए हो पर फिर भी हाउसफुल 5 चीते की तरह दौड़ लगाती दिखाई दे रही है। हाउसफुल 5 को 6 जून से भारत सहित वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया था। 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में अपने आप को पीछे नहीं छोड़ रही। हाउसफुल 5 2025 की बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।पहली फिल्म है छावा

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनने वाली हाउसफुल 5 में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता शामिल है। हाउसफुल 5 ने अपने पहले दिन पर 24 करोड रुपए का कलेक्शन किया था तो वही अपने पहले हफ्ते में इसने 127. 25 करोड़ रुपए जमा किए। हाउसफुल ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में 40.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को हाउसफुल 5 ने 2 करोड रुपए वही शनिवार को इसने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के रिलीज होने के 17 दिन बाद इसने अपने अर्ली एस्टीमेट में 2.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अगर इन सब का टोटल किया जाए तो यह टोटल कलेक्शन 175.63 करोड रुपए बनता है।हाउसफुल ने अपनी कमाई के मामले में अजय देवगन की रेड 2 को भी पीछे छोड़ दिया है दैनिक जागरण के अनुसार रेड टू ने 52 दिनों में 173.16 करोड़ रूपए कमाए थे। हाउसफुल की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ रहा वह था इसका अच्छा वर्ड ऑफ माउथ दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई और उन्होंने दूसरे लोगों से हाउसफुल 5 के बारे में बताया। यही कारण रहा के दिन पर दिन हाउस फुल 5 फाइव का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ता रहा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

छत्तीसगढ़ की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की दुखद घटना”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read