क्या हो जब फैसला लेने के बाद हो पछतावा, वो भी सच्चे प्यार के लिए

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 2:10 PM (IST)
Manada Kadalu Review

प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफार्म पर एक के बाद एक हिंदी डब्ड मे रिलीज़ हो रही फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इन्हीं हिंदी डब्ड फिल्मों में एक नाम और Manada Kadalu फिल्म का शामिल हो गया है। कन्नड़ लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसे इनिशियली 28 मार्च 2025 को इसकी ओरिजिनल लैंग्वेज में रिलीज किया गया था अब ये फिल्म हिंदी डब में प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है। ये फिल्म आपको रोमांस का एक अलग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

योगराज भट्ट जैसे बेहतरीन निर्देशक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जिन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है, आपके सामने एक इंटरेस्टिंग लव स्टोरी प्रेजेंट करती है जिसमें आपको मुख्य भूमिका निभाते हुए सुमुखा,दत्तन्ना, रंगायना रघु, ऋषिका शेट्टी के साथ सहायक भूमिका मे अंजलि अनीश,सूरज, गड्डा विजी और शिव ध्वज जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। आईए जानते हैं कैसी है इस फिल्म की कहानी, क्या आपके कीमती समय को ए फिल्म डिज़र्व करती है या नहीं।

मनाडा कडालू मूवी स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत सुमुखा नाम के मेन लीड कैरेक्टर के साथ होती है जो डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा होता है लेकिन उसके दिमाग में कुछ ऐसा आ जाता है जिसके बाद वह अपनी डॉक्टर की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देता है।सुमुखा के दिमाग़ मे ए बात आजाती हैं कि अब डॉक्टर्स की कोई ज़रूरत नहीं हैं और वो अपनी पढ़ाई बीच मे ही बंद कर देता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे अपनी लाइफ में जिस लड़की से प्यार होता है उसे एक बहुत ही सीरियस बीमारी हो जाती है और फिर उसे डॉक्टर की पढ़ाई की अहमियत का पता चलता है। किस तरह उसे अपने प्यार को बचाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह सब कुछ जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

फिल्म के प्लस पॉइंट्स:

फिल्म की कहानी बहुत अच्छे से रिप्रेजेंट की गयी है जो आपको इमोशंस के साथ साथ एक अच्छी प्रेम कहानी से परिचित कराती है।ये फिल्म आज की जनरेशन को प्यार करने का तरीका बताने वाली है। ये फिल्म एक सीख देती है के किस तरह के प्यार की ज़रूरत है। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल से भरी हुई है स्पेशली आज के यूथ के लिए। फिल्म के तीन फेज़ में से क्लाइमैक्स आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। फिल्म मे बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है कि प्यार में खुद को बर्बाद करने की बजाय युवाओं को अपने फ्यूचर बिल्ड अप पर ध्यान देना चाहिए। कहानी इमोशनल ड्रामा के साथ साथ कैरेक्टर्स के साथ कनेक्ट करने वाला ड्रामा प्रेजेंट करती है। फिल्म में सभी कैरेक्टर्स ने जिस तरह से अपने-अपने रोल को स्ट्रांगली प्ले किया है एक बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार होती है।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

अच्छी कहानी के बावजूद फिल्म में आपको प्रोडक्शन क्वालिटी थोड़ी सी लो देखने को मिलेगी। वीएफएक्स बहुत ही बेकार डाला गया है जिसमें स्पेशली दो सीन जो जानवरों के साथ बनाए गए हैं लेकिन दोनों सीन में आपको वीएफएक्स और सी जी ए दोनों बिल्कुल बेकार क्वालिटी के हैं। वहीं बात करें अगर म्यूजिक की तो काफी अच्छा है एस्पेशली बैकग्राउंड म्यूजिक जो इमोशंस को और ज्यादा हाईलाइट करता है।

निष्कर्ष: अगर आपको एक ऐसी फिल्म की तलाश है जिसमें सच्चे प्यार वाली कहानी देखने को मिले तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।कन्नड़ लैंग्वेज मे बनी ये फिल्म अच्छी डबिंग के साथ देखने को मिलेगी लेकिन गानों की डबिंग पूरी तरह से डिस सेटिसफाई करते है। म्यूजिक को छोड़कर अच्छी कहानी के लिए फिल्म को देख सकते है जो आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगी। फिल्मीड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 5 मे से 3.5 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Head Over Heals: फैंटसी और रोमांस से भरपूर ड्रामा का इंतजार बस एक दिन मे होगा खत्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read