Top 5 Survival Movies: फिल्म देखने का भूत है तो देखे

Written by: Arslan
Publish On: September 11, 2025 3:50 PM (IST)
Top 5 Survival Movies

दोस्तों, आज हम बात करेंगे टॉप 5 सर्वाइवल मूवीज़ के बारे में, जो अपने जमाने की बेहतरीन सर्वाइवल मूवीज़ हैं। ये सभी मूवीज़ हमारी वेबसाइट फिल्मी ड्रिप द्वारा अनुशंसित हैं। हमारी आशा है कि आप इन्हें देखकर अच्छा महसूस करेंगे और अपनी फैमिली के साथ भी इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। इनमें बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है।

1. नोव्हेयर (2023)

यह फिल्म एक शानदार सर्वाइवल थ्रिलर है। फिल्म की कहानी मिया नाम की एक गर्भवती महिला पर आधारित है, जो अपने देश में चल रहे युद्ध से बचने और अपने बच्चे को बेहतर जिंदगी देने के लिए डंकी का सहारा लेती है। डंकी का मतलब है अवैध तरीके से एक देश से दूसरे देश में जाना, जैसा कि आपने शाहरुख खान की फिल्म डंकी में देखा होगा।

मिया एक शिप के कंटेनर में छिपकर दूसरी देश की ओर यात्रा करती है, लेकिन दुर्भाग्यवश वह शिप डूब जाती है और कंटेनर पानी में गिर जाता है। मिया किस तरह कंटेनर में रहकर अपनी जान बचाती है, यही इस फिल्म का आधार है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं।

2. द डे आफ्टर टुमारो (2004)

इस फिल्म में दिखाया गया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग अपने चरम पर पहुंच चुका है, जो हमारी वास्तविक जिंदगी से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है। फिल्म में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण भयंकर तूफान और टॉरनेडो आते हैं, जिससे दुनिया खत्म होने की कगार पर पहुंच जाती है। क्या दुनिया इन आपदाओं से बच पाती है? यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

3. एवरेस्ट (2015)

इस फिल्म की कहानी एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रॉब हॉल नाम के व्यक्ति के नेतृत्व में एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की कोशिश करता है। रॉब एक प्रशिक्षित पर्वतारोही है, लेकिन इस सफर में ग्रुप की ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और एक बर्फीला तूफान भी आ जाता है। रॉब किस तरह अपने और अपने ग्रुप के लोगों को इन मुश्किलों से बचाता है, यही इस फिल्म का मुख्य हिस्सा है। यह फिल्म प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, और जियो सिनेमा पर सभी भाषाओं में उपलब्ध है।

4. आई एम लेजेंड (2007)

इस फिल्म में विल स्मिथ मुख्य भूमिका में हैं, जिन्हें आपने बैड बॉयज़ जैसी फिल्मों में देखा होगा। कहानी में दिखाया गया है कि एक वायरस के कारण पूरी मानवजाति प्रभावित होकर खत्म हो चुकी है और लोग ज़ॉम्बी बन गए हैं। विल स्मिथ एकमात्र इंसान हैं जो इस वायरस से बचे हैं। फिल्म में यह दिखाया गया है कि विल स्मिथ पर इस वायरस का असर क्यों नहीं हुआ और वह ज़ॉम्बी क्यों नहीं बने। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है।

5. द इम्पॉसिबल (2012)

इस फिल्म की कहानी मारिया नाम की एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी फैमिली के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मनाने जाती है। लेकिन उसी दौरान थाईलैंड के समुद्र तट पर सुनामी आ जाती है। यह एक थ्रिलिंग सर्वाइवल फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि मारिया अपनी फैमिली को इस आपदा से कैसे बचाती है। यह फिल्म ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल में नामांकित हो चुकी है। आप इसे लाइन गेट ऐप पर डाउनलोड करके देख सकते हैं, लेकिन यह केवल इंग्लिश में उपलब्ध है।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

मेरा पहला प्यार लैस दैन 1% चांस देखे 5 अगस्त से सोनी लिव पर

अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का प्रमोशन शुरू हो चुका है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment