अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का प्रमोशन शुरू हो चुका है। जैसा कि हमने देखा है कि पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में वो रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर नहीं दे पा रही हैं जितनी कि इनसे उम्मीद थी दर्शकों को। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं काम करता हूं कमाता हूं और खुद का खाता हूं किसी के बाप का नहीं खाता हूं। वो उस इंटरव्यू में काफी इमोशनल भी हो गए थे। अब अक्षय कुमार के फैन इनकी फिल्म खेल खेल में का प्रमोशन स्टार्ट कर दिया है।
इस बार अक्षय कुमार की फिल्म को एक अच्छी ओपनिंग देखने को मिल सकती है अगर अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों के पहले दिन की कमाई को देखें तो बड़े मियां छोटे मियां ने sacnilk के अनुसार रिलीज के अपने पहले दिन भारत में ₹16.07 करोड़ का और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹36.33 करोड़ का किया था।
सरफिरा ने अपने पहले दिन पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी ₹2.5 करोड़ वही अगर इसकी वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर एक नजर डालें तो ₹4 करोड़ का था।
ओ एम जी 2 फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन पर ₹10.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। मिशन रानीगंज ने ₹2.8 करोड़ का बिजनेस किया था। सेल्फी फिल्म ने ₹2.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कैसा है खेल खेल में का बजट
अक्षय कुमार अपनी फिल्म खेल खेल में का प्रमोशन लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में करने गए। इससे पहले सरफिरा की बात करें तो इसका बिल्कुल भी प्रमोशन नहीं किया गया था कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके बारे में पहले ही पता लग जाता है कि इनका प्रमोशन करने से कोई फायदा नहीं है। पर खेल खेल में फिल्म के साथ ऐसा नहीं है। इस फिल्म की पूरी टीम इसका प्रमोशन करने में लगी है। प्रमोशन को देखकर ऐसा लग रहा है अक्षय कुमार के लिए ये 15 अगस्त सफल होने वाला है। अक्षय की टीम अभी हाल ही में जुहू पहुंची थी इसका प्रमोशन करने के लिए।
इस बार अक्षय कुमार को ऐसा लग रहा है कि बहुत अंधेरे के बाद दोबारा से इनकी जिंदगी में उजाला होने वाला है। अगर इस बार अक्षय कुमार के फैन इनका पूरा साथ देते हैं तो ये फिल्म 15 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।
READ MORE











