दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पर बैन, राखी सावंत ने आखिर क्यों किया हानिया का समर्थन?

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:26 PM (IST)
sardaar-ji-3-controversy-rakhi-sawant-supports-hania-aamir

पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस पूरी तरह से बैन कर दिए गए हैं। अब कोई भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करता दिखाई नहीं देगा। कपूर एंड संस और ए दिल है मुश्किल में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की एक फिल्म अबीर गुलाल जिसे 9 मई 2025 से सिनेमाघर में रिलीज किया जाना था पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से इसे रोक दिया गया।

ठीक इसी तरह से दिलजीत दोसांझ की नई पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 की मुख्य अभिनेत्री हानिया आमिर है। जो एक पाकिस्तानी अदाकारा है जिस वजह से इस फिल्म की रिलीज पर भी अब बैन लग चुका है। इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जानते है इस वीडिओ के बारे में।

राखी सावंत ने हानिया आमिर को किया स्पोर्ट

IMAGE CREDIT: SOCIAL CREDIT
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पर बैन, राखी सावंत ने आखिर क्यों किया हानिया का समर्थन? 3

राखी सावंत अपने द्वारा दिए बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं फिर चाहे वह इनकी शादी को लेकर हो या फिर उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर और राखी सावंत काफी अच्छे दोस्त हैं। दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर मुख्य अभिनेत्री के रूप में है। पर भारत में पाकिस्तानी एक्टरों को बैन करने की वजह से अब सरदार जी 3 को रिलीज नहीं किया जाएगा।

इसी बीच खबर आई के राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरदार जी 3 का एक गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “कंग्रॅजुलेशन माय स्वीटहार्ट हानिया आमिर मैं बहुत खुश हूं आखिरकार तुम बॉलीवुड की फिल्मों में आ गई हो कंग्रॅजुलेशन दिलजीत सरदार जी 3”

इस वीडियो क्लिप के आने के बाद सोशल मीडिया पर राखी सावंत को तेजी के साथ ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “राखी सावंत यह पॉलीवुड फिल्म है बॉलीवुड नहीं” एक दूसरा यूजर लिखता है”चलो बेटा अब तुम भी बाय कोट हो जाओ” एक और यूजर लिखता है की हानियां भी राखी सावंत जैसी ही है वही एक और यूजर गद्दार लिखता है।

दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 को अब भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म सिर्फ विदेशों में ही रिलीज होगी और साथ ही पाकिस्तान की कुछ शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट में रिलीज की जानी हैं।

सरदार जी 3 विवाद

दिलजीत दोसांझ के लिए मुश्किलें और भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं भारत में ये फिल्म बैन के बाद दिलजीत दोसांझ उनकी टीम ने फैसला लिया था कि वह इसे ओवरसीज में रिलीज करेंगे पर अब ये खबर आ रही है कि ओवरसीज रिलीज पर भी बैन लगाने की बात की जा रही है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर ने इस चीज की निंदा की है। फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के प्रेसिडेंट बी.एन तिवारी ने बताया कि उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को लेटर भेजा जिसका जवाब अभी तक नहीं आया है। वह चाहते हैं कि इस फिल्म को भारत के साथ-साथ ओवरसीज में भी बैन किया जाए।

बी एन तिवारी ने कहा कि अगर यह फिल्म ओवरसीज में भी रिलीज की गई तो वह दिलजीत दोसांझ को भारत में गाने और फिल्मों में बैन करेंगे सरदार जी 3 के मेकर ने एक लेटर जारी करते हुए लिखा कि उन्होंने इस फिल्म को फरवरी 2025 में ही कंप्लीट कर लिया था उस समय भारत और पाकिस्तान में किसी भी तरह का कोई भी विवाद नहीं था भारत में वह अपनी फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे हैं इसकी एक वजह ये है कि वह अपने देश के साथ खड़े हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

“दिलजीत दोसांझ” की नेटवर्थ, लग्जरी लाइफ और सरदार जी 3 विवाद: जानें सारी डिटेल्स।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts