Mistry Web Series: हर एपिसोड में नया ट्विस्ट रामकपूर की “मिस्त्री” जाने क्या है यहां ख़ास

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:34 PM (IST)
jiohotstar Mistry Web Series review

बड़े अच्छे लगते हैं,कसम से,अभय जैसे शो करने वाले राम कपूर अपनी “मिस्त्री” नयी वेबसिरीज जियोहॉटस्टार पर लेकर आये है,जिसमे रामकपूर के साथ मोना सिंह,शिखा तलसानिया,क्षितिश दाते जैसे कलाकार दिखाई दे रहे है।मिस्त्री का निर्देशन किया गया है ऋषभ सेठ के द्वारा। इस आठ एपिसोड वाले शो के हर एक एपिसोड की लम्बाई 35 से 40 मिनट के बीच की है। यह अमेरिकी शो मोंक का हिंदी रीमेक है। मोंक में टोटल 8 सीजन और 125 एपिसोड थे। राम कपूर यहां OCD (Obsessive-Compulsive Disorder) जैसी मानसिक बीमारी से जूझते हुए दिखाए गए है।रामकपूर का कैरेक्टर कुछ इस तरह का है के अगर बच्चे के मुँह से आइस क्रीम टपक रही है तो इसका मन करता है जल्दी से साफ़ कर दिया जाए।

कहानी

रामकपूर (अरमान मिस्त्री) शार्प माइंड पुलिस वाला था पर इसकी पत्नी के मर्डर होने के बाद यह हिल सा जाता है,अब यह पुलिस की नौकरी से सस्पेंड हो चुका है पर सस्पेंड होने के बाद इसे एक मौका और मिलता है पुलिस को कंसल्ट करने का।सीरीज के हर एपिसोड में एक नया केस देखने को मिलता है,जिसको अरमान मिस्त्री अपने तेज़ दिमाग की मदद से सुलझाता है। अरमान मिस्त्री के साथ शिखा तलसानिया भी काम करती है जो इनकी असिस्टेंट के रूप में दिखाई गयी है।मोना सिंह ने ACP सेहमत सिद्दीकी का किरदार निभाया है जो रामकपूर के साथ मिलकर काम करती है। शुरू के दो से तीन एपिसोड में तो मज़ा आता है पर बाद के एपिसोड में ऐसा लगता है के सब कुछ रिपीट होता दिखाया जा रहा है पर फिर भी देखने में मज़ा आता है ।

शो के अच्छे और बुरे पहलू

यहां स्क्रीन प्ले को कॉमिक वे में पेश किया गया है पर सीरीज के मुद्दे सीरियस है जो बिलकुल भी मेल नहीं खाते। मोना सिंह और राम कपूर ने दमदार एक्टिंग पेश की है। शो में जितने भी केस दिखाए गए है उन्हें बहुत आसानी से सुलझाया गया है।यह फ़िल्म उन दर्शकों के लिए नहीं है,जो लोग आसानी से सुलझाए गए क्राइम देखना पसंद नहीं करते।शो में न तो बहुत हसी मज़ाक है और न ही क्राइम अब क्या डाला गया है ये तो आपको इसे देख कर ही पता लगाना होगा। जिस तरह से दिलजीत दुसांझ की ज़ी 5 पर रिलीज़ की गयी डिटेक्टिव शेरदिल फिल्म में क्राइम को हसी मज़ाक के साथ सॉल्व करते दिखाया गया था ठीक वैसा ही यहाँ भी दिखाने की कोशिश की गयी है पर राम कपूर और मोना सिंह की अच्छी अदाकारी के साथ।शो को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था।

jiohotstar Mistry Web Series review
Mistry Web Series: हर एपिसोड में नया ट्विस्ट रामकपूर की "मिस्त्री" जाने क्या है यहां ख़ास 3

PHOTO CREDIT JIOHOTSTAR

निष्कर्ष

रामकपूर और मोना सिंह की अच्छी एक्टिंग की वजह से यह शो एक बार तो देखा जा सकता है। कहानी कही-कही ठंडा फील करवाती है इस वीकेंड 13 प्लस कैटेगरी के बच्चो के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है जो हिंदी,तमिल,तेलगू,मराठी,कन्नड़ और मलयालम भाषा में जिओ हॉटस्टार पर 27 जून, 2025 से स्ट्रीम हो रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

विष्णु मांचू ने बताया कब तक होगी कन्नप्पा ओटीटी पर रिलीज़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read