क्यों 12 बजे नहीं रिलीज होगी, स्क्विड गेम सीजन 3?

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 3:35 PM (IST)
Squid Game 3 Release Time

नेटफ्लिक्स का सुपरहिट शो “स्क्विड गेम सीजन 3” का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि प्लेयर नंबर 456 का अंत क्या हुआ? और क्या सीजन 3 के अंत तक बाकी कंटेस्टेंट्स जीवित रह पाएंगे या नहीं। इस रहस्य का खुलासा करने के लिए आ रहा है “स्क्विड गेम” का तीसरा और अंतिम सीजन, जो 27 जून 2025 को रिलीज होगा। हालांकि, इस बार “स्क्विड गेम सीजन 3” भारतीय समय (IST) के अनुसार दोपहर 12:00 बजे के बजाय 12:30 बजे रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं सीजन 3 की रिलीज टाइमिंग और अन्य विवरण।

स्क्विड गेम सीजन 3 रिलीज टाइम:

17 सितंबर 2021 से शुरू हुआ नेटफ्लिक्स पर “स्क्विड गेम” का सफर 2025 में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच रहा है। इस साल रिलीज होने वाला सीजन 3 कई अधूरे सवालों के जवाब देगा, चाहे वह प्लेयर नंबर 456 (गी-हुन) से जुड़े हों या प्लेयर नंबर 001 (फ्रंट मैन) के रहस्यों से। क्या फ्रंट मैन ही इस खतरनाक खेल का असली मास्टरमाइंड है, या उसके पीछे कोई और है?

“स्क्विड गेम सीजन 3” की रिलीज तिथि 27 जून 2025 है, और इसे भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे (IST) रिलीज किया जाएगा। यह बदलाव नेटफ्लिक्स की वैश्विक रिलीज नीति के कारण है, जो अमेरिकी समय (12:00 AM PT) के साथ तालमेल बिठाती है। इस सीजन में कुल 6 एपिसोड होंगे, जो इसे पिछले सीजनों से छोटा बनाता है।

सीजन 3 में होगा खतरनाक टकराव:

“स्क्विड गेम सीजन 2” का अंत बेहद दुखद और रोमांचक था। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने फ्रंट मैन के खिलाफ बगावत शुरू कर दी थी, लेकिन उनकी योजना विफल हो गई। सीजन 2 के अंतिम दृश्य में प्लेयर नंबर 456 (गी-हुन) अपने दोस्त जंग-बे की मृत्यु के बाद टूट जाता है, जब फ्रंट मैन अपनी असली पहचान (प्लेयर 001) उजागर करता है। गी-हुन को फ्रंट मैन के लोग पकड़ लेते हैं, और उसे वापस कॉफिन में ले जाया जाता है, जिसके बाद कहानी अधूरी रह जाती है।

सीजन 3 में यह रहस्य खुलेगा कि गी-हुन इस खूनी खेल को खत्म करने में सफल होता है या नहीं। फ्रंट मैन और गी-हुन के बीच का टकराव इस सीजन का मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें दोनों अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ इस खेल को निर्णायक मोड़ पर ले जाएंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हर एपिसोड में नया ट्विस्ट रामकपूर की “मिस्त्री” जाने क्या है यहां ख़ास

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts