देव खरौद की फिल्म डाकुआं दा मुंडा 3 तेरहवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:39 PM (IST)
dakuaan da munda 3

पंजाबी एक्शन ड्रामा फिल्म डाकुआं दा मुंडा 3 सिनेमाघरों में 13 जून 2025 को रिलीज़ की गई थी।हैप्पी रोडे के निर्देशन में बनी डाकुआं दा मुंडा 3 के मुख्य रोल में देव खरौद, बानी संधू, कबीर दुहान सिंह जैसे कलाकार नज़र आए। पंजाबी भाषा की यह फिल्म 2 घंटे 35 मिनट के रनटाइम के साथ अपने 10 करोड़ के बजट में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार करती दिखाई दे रही है। इससे पहले भी डाकुआं दा मुंडा 1 और डाकुआं दा मुंडा 2 भी कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही रही थीं।

डाकुआं दा मुंडा 1 जो कि 2018 में रिलीज़ हुई थी, इसने अपने पहले दिन पर अनुमानित 2.6 करोड़ की ओपनिंग लेकर वर्ल्डवाइड छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अगर बात की जाए डाकुआं दा मुंडा 2 की तो डाकुआं दा मुंडा 2, 2022 में रिलीज़ की गई थी, जिसका अनुमानित नेट कलेक्शन 3 से 5 करोड़ का बताया जा रहा है। वर्ल्डवाइड अगर देखा जाए, तो यह 6 से 8 करोड़ के आसपास बनता है। इसने रिलीज़ के पहले दिन पर पंजाब में 50 से 60 लाख का कलेक्शन किया था। अब एक बार फिर देव खरौद अपनी नई फिल्म डाकुआं दा मुंडा 3 लेकर आ गए हैं। आइए जानते हैं अभी तक का डाकुआं दा मुंडा 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा।

2025 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई वाली पंजाबी फिल्म

koimoi की रिपोर्ट के अनुसार, डाकुआं दा मुंडा 3, 2025 पंजाबी चौथी बड़ी फिल्म बनी है। आसान भाषा में अगर समझें, तो 2025 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्मों की श्रेणी में आ गई है। इस फिल्म से पहले रिलीज़ हुई पंजाबी फिल्म अकाल,गुरु नानक जहाज,अरदास सरबत दे भले दी,शिंदा शिंदा नो पापा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।

डाकुआं दा मुंडा 3 से पहले देव खरौद की रूपिंदर गांधी: द गैंगस्टर फिल्म आई थी, जो कि 2023 में रिलीज़ की गई थी, जिसका अनुमानित बजट 3 से 5 करोड़ के बीच बताया गया था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो से चार करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके पहले दिन की कमाई पर अगर नज़र डालें, तो इसने 30 से 50 लाख रिलीज़ के पहले दिन पर कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4 से 6 करोड़ रुपये तक बनता है।

डाकुआं दा मुंडा 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13 दिन

डाकुआं दा मुंडा 3 ने अपने तेरहवें दिन पर 13 लाख रुपये का कारोबार किया। पिछले दिन की तुलना में अगर देखा जाए तो यहाँ पर 31% की गिरावट आई है। बारहवें दिन पर इसने 19 लाख रुपये का कारोबार किया था। भारत में इसके कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें, तो यह बनता है 4.12 करोड़ रुपये। सकल संग्रह 4.8 करोड़ रुपये हो गया है। डाकुआं दा मुंडा 3 तेज़ी के साथ 5 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।पहले हफ्ते में इसने 2.88 करोड़ का कारोबार किया अभी इसका भारत नेट कलेक्शन 4.12 करोड़ का है। फिल्म का 10 करोड़ रुपये का बजट बताया जा रहा है।वर्ड वाइड कलेक्शन डिजिटल राइट्स ओटीटी राइट्स म्यूज़िक राइट्स से सम्भवता यह फिल्म अपने बजट को आसानी से रिकवर कर लेगी ।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kannappa Movie Review: भगवान शिव के भक्त की शानदार कहानी”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read