सरदार जी 3 विवाद: पाकिस्तानी कलाकारों के कारण भारत में बैन, सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ की प्रतिक्रियाएं

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 7:58 PM (IST)
Diljit Dosanjh and Sonakshi Sinha in Spotlight Over Sardar Ji 3 Controversy

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की मूवी सरदार जी 3, बीते काफी लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है, जिसका कारण सरदार जी 3 में मौजूद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। बीते दिनों भारत के कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान से सभी तरह के संबंध खत्म कर दिए हैं, फिर चाहे वह व्यापारिक हों या फिर फिल्मों और इंटरटेनमेंट से जुड़े हुए।

Image Title Sonakshi Sinha and Diljit Dosanjh Amid Sardar Ji 3 Ban Controversy.
सरदार जी 3 विवाद: पाकिस्तानी कलाकारों के कारण भारत में बैन, सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ की प्रतिक्रियाएं 3

फिलहाल सरदार जी 3 फिल्म को ओवरसीज में रिलीज किया गया है, जिनमें भारत को छोड़कर कई देश शामिल हैं, जैसे पाकिस्तान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया। इसी बीच इस मसले पर कई बॉलीवुड सितारों का गुस्सा भी फूट रहा है। इन्हीं में से एक अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं, जिन्होंने हाल ही में सरदार जी 3 मूवी के बैन होने पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है।

सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया:

सरदार जी 3 मूवी को जब से बैन किया गया है, तब से लगातार इसकी आलोचनाएं हो रही हैं, फिर चाहे भारतीय दर्शकों में या फिर बॉलीवुड के फिल्मी सितारे, सिंगर बी प्राक से लेकर मीका सिंह तक, हर किसी ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। और अब इसी मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का बयान सामने आया है।

सोनाक्षी ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में बैन होने पर बात की है, जिसमें सोनाक्षी ने कई बड़े सवाल उठाए हैं। इनमें से सबसे पहला सवाल यह है कि “क्या पाकिस्तान भारत के कलाकारों को पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका देता है?” साथ ही सोनाक्षी ने ये भी कहा, “मैं अपने देश के साथ हमेशा खड़ी हूँ, और हमेशा खड़ी रहूँगी”।

सरदार जी 3 में पाकिस्तानी कलाकारों के नाम:

डायरेक्टर अमर हुंदल की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3, जो रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी रही और अब इसे भारत में बैन कर दिया गया है। यही कारण रहा कि फिल्म को सिर्फ ओवरसीज में रिलीज किया गया है। सरदार जी 3 मूवी के कलाकारों की बात करें तो इसके मुख्य रोल में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा और पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर शामिल हैं।

हानिया ही इस पूरे विवाद का कारण हैं, क्योंकि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। सरदार जी 3 मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने पाकिस्तान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में अब तक 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसकी पुष्टि दिलजीत दोसांझ ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से की है।

बॉर्डर 2 से हो सकते हैं बाहर:

दिलजीत दोसांझ सरदार जी 3 मूवी की शूटिंग खत्म करने के बाद कई अन्य फिल्मों में भी नजर आने वाले थे, जिनमें नो एंट्री 2 और बॉर्डर 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं, हालांकि अब कई सोर्सेज के मुताबिक खबर निकल कर सामने आ रही है, कि भारत में दिलजीत की सरदार जी 3 मूवी को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के कारण अब उन्हें उनकी आने वाली फिल्मों से भी बाहर कर दिया गया है, जिनमे बॉर्डर 2 शामिल हैं , हालांकि फिलहाल इस बात की कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हो सकी है.

सरदार जी 3 बैन पर दिलजीत की प्रतिक्रिया:

हालही में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ शब्दों में कहा, कि वह सिर्फ संगीत से प्यार करते हैं,

और अगर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बैन भी कर दिया जाए, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, साथ ही दिलजीत यह भी कहते हैं, कि वह बिना किसी की मर्जी के भी गाने बना सकते हैं.

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Avika Gor Birthday 2025: बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी ने अविका गौर के 28वे जन्मदिन पर किया प्यार भरा पोस्ट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts