Love Marriage: लॉकडाउन में फंस गया दूल्हे का परिवार दुल्हन के घर जाने कैसी है यह रोमांटिक कहानी

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:04 PM (IST)
Love Marriage review hindiलॉकडाउन में फंस गया दूल्हे का परिवार दुल्हन के घर जाने कैसी है यह रोमांटिक कहानी

27 जून 2025 को रिलीज हुई तमिल ड्रामा फिल्म “लव मैरिज” के साथ शनमुगा प्रियान ने अपने निर्देशन की शुरुआत की है। फिल्म के मुख्य किरदारों में हैं विक्रम प्रभु, सुष्मिता भट, मीनाक्षी दिनेश, सत्यराज (कैमियो), रमेश थिलक, और अरुलदास। असुर फिल्म्स और राइज ईस्ट एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी यह 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म कैसी है आइए जानते हैं अपने रिव्यू के माध्यम से।

लव मैरिज मूवी कहानी Love Marriage Movie STORY

कहानी 2020 के कोविड-19 में लगे लॉकडाउन के आसपास की है जिसकी शुरुआत होती है 33 वर्षीय लड़के राम से। उसकी उम्र बढ़ती जा रही है और शादी नहीं हो रही है। रामचंद्रन (विक्रम प्रभु) की शादी न होने की वजह से उस पर काफी दबाव भी है। फाइनली राम के लिए एक लड़की मिल जाती है। अब घरवाले अरेंज मैरिज फिक्स करने के लिए पूरी फैमिली निकल पड़ती है अंबिका (सुष्मिता भट) नाम की लड़की से सगाई करने के लिए उसके गांव।

यहां शुरू होता है रोमांस और कॉमेडी का सिलसिला जब कोविड-19 के समय पूरे भारत में लॉकडाउन लग जाता है और लड़के वालों की फैमिली लड़की वालों के घर में ही फंस कर रह जाती है। अब यहां एक ही छत के नीचे दोनों परिवार रह रहे हैं। क्या होगा इनमें घमासान, खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ क्या रामचंद्रन की शादी अंबिका से हो पाती है या नहीं ये जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी, जो तमिल भाषा में सिनेमाघरों में लगी हुई है।

इस तरह की लव मैरिज पर बॉलीवुड में कई बार फिल्में बन चुकी हैं उदाहरण के लिए रब ने बना दी जोड़ी, तनु वेड्स मनु, दम लगा के हईशा, हम दिल दे चुके सनम, 2 स्टेट्स, सोचा ना था, और हम आपके हैं कौन जैसी जहां प्यार और संघर्ष को एक साथ पेश किया गया था। जिस तरह से फिल्म में दिखाया गया है कि हमारा समाज शादी के लिए किस तरह दबाव डालता है, फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की ये कहीं न कहीं सच्चाई को दर्शाता है।

Love Marriage review hindi
Love Marriage: लॉकडाउन में फंस गया दूल्हे का परिवार दुल्हन के घर जाने कैसी है यह रोमांटिक कहानी 3

फिल्म के पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

कहानी थोड़ी लंबी पर मजेदार है। फिल्म में दिखाए गए सभी किरदारों ने शानदार काम किया है। फिल्म को म्यूजिक दिया है सीन रोल्डन ने जो कहानी को आगे ले जाने में मदद करता है। अगर एक लाइन में इस फिल्म का रिव्यू किया जाए तो यह एक वन-टाइम वॉच मूवी है। अंबिका के घर में इन दोनों परिवारों के बीच जो होता है वह सरप्राइज करने वाला है। कहीं-कहीं पर कहानी थोड़ी धीमी जरूर लगती है साथ ही प्रेडिक्टेबल भी है जिससे पूर्वानुमान लगाया जा सकता है कि आगे क्या होने वाला है। क्लाइमेक्स को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था। यहां बहुत नया तो देखने को नहीं मिलता पर हां कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।

निष्कर्ष

यह तमिल फिल्म”लव मैरिज” सिनेमाघरों में लगी हुई है, जिसे आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। यहां किसी भी तरह की अश्लील भाषा या एडल्ट सीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।फिल्म अपनी आसान रफ्तार और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों को बिना रुकावट जोड़े रखती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Good Wife:अमेरिकी हिट का तमिल रीमेक प्रियामणि की ‘द गुड वाइफ’ जिओ हॉटस्टार पर सात भषाओ में इस दिन होगी रिलीज़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read