खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ:लिट्टी चोखा,दूध बेचने वाला लड़का कैसे बना करोड़ों का मालिक

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:16 PM (IST)
Khesari Lal Yadav Net Worth

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव,आज के समय में दौलत और शोहरत इनके कदम चूमती है। लेकिन क्या आपको इनके बारे में एक बात पता है कि खेसारी लाल यादव कभी परिवार की जिम्मेदारी में इस कदर फंसे हुए थे कि इन्हें जिंदगी चलाने के लिए लिट्टी चोखा बेचना पड़ता था।

गरीबी से लग्जरी जीवन तक का प्रेरणादायक सफर

आज के समय में लग्जरी जीवन जीने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का वो चेहरा हैं जिनके गाने आते ही इंटरनेट पर मानो भूचाल ला देते हैं। लेकिन करोड़पति खेसारी लाल यादव एक समय पर गरीबी की जिंदगी जिया करते थे। गरीबी में इन्होंने अपना बचपन बिताया। एक समय था जब खेसारी लाल यादव ने परिवार की जिम्मेदारी लेते हुए दूध और लिट्टी चोखा बेचना शुरू किया। एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव ने बताया कि वो बचपन में एक ही पैंट को सभी भाई मिलकर पहना करते थे वजह ये थी कि परिवार के पास नए कपड़े लेने के लिए उतने पैसे नहीं हुआ करते थे।

Khesari Lal Yadav Net Worth
खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ:लिट्टी चोखा,दूध बेचने वाला लड़का कैसे बना करोड़ों का मालिक 4

PHOTO CREDIT INSTAGRAM

रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी ने अपने पिता के साथ दिल्ली के ओखला एरिया में लिट्टी चोखा बेचने का काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1998-99 में भोजपुरी थिएटर से की जहां ये रामायण और महाभारत जैसे नाटकों में गीत गाया करते थे। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें फिल्म “माल भेटाई मेला” के गाने से पहली बड़ी सफलता मिली।

गरीबी में बचपन बिताने वाले खेसारी लाल यादव आज हैं करोड़ों के मालिक

प्रभात खबर के अनुसार खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 14 करोड़ रुपये है। यह अपनी एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये की फीस चार्ज करते हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने टैलेंट, मेहनत और संघर्ष के दम पर लाखों दिलों पर राज करते हैं। ये अपने एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए प्रत्येक शो से 10 से 15 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूलते हैं। अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खेसारी ने निवेश भी किया है। इनके पास बिहार की राजधानी पटना में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा, मुंबई में भी उनका एक भव्य अपार्टमेंट है जो इनके स्टारडम को अलग लेवल पर ले जाता है। कारों के शौकीन खेसारी लाल यादव के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू, और अन्य लग्जरी कारें शामिल हैं।

करोड़ों की मालकिन होते हुए खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी बिताती हैं सादा जीवन

Khesari Lal Yadav Net Worth
खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ:लिट्टी चोखा,दूध बेचने वाला लड़का कैसे बना करोड़ों का मालिक 5

PHOTO CREDIT X

खबरों के मुताबिक, खेसारी लाल यादव और चंदा देवी की शादी 2006 में हुई थी। तब यह इतने गरीब हुआ करते थे कि शादी के लिए सेहरा भी नहीं खरीद सके थे। चंदा के जीवन में आने के बाद खेसारी लाल की जिंदगी चांद की तरह चमकने लगी। आज के समय में जितनी भी नेटवर्थ खेसारी लाल यादव की है, उस पर उतना ही हक चंदा देवी का भी है क्योंकि इन्होंने खेसारी लाल का मुश्किल परिस्थितियों में साथ दिया। चंदा करोड़ों की मालकिन होने के बावजूद आज भी सादा जीवन बिताती हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक से दूर रहती हैं। बिहार की संस्कृति और परंपराओं को आज भी चंदा अपने में समेटे हुए हैं।

READ MORE

“हेड्स ऑफ स्टेट” रिव्यू: प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी,तेज एक्शन, मगर कहानी में कमी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read