पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की रहस्यमयी आर्थिक स्थिति

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:17 PM (IST)
Pawan Singh Jyoti Singh

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार एक्टर पवन सिंह को भला कौन नहीं जानता। उनके गाए हुए गाने लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। इस एक्टर की लोकप्रियता का यह आलम है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने रहते हैं। पवन सिंह ने दो शादियाँ की हैं। पहली शादी 2014 में नीलम से हुई थी। नीलम ने 2015 में आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। 2018 में पवन सिंह ने दोबारा ज्योति सिंह से शादी की। 2022 में ज्योति और पवन सिंह के बीच तलाक की खबरें सामने आने लगीं और यह भी कहा गया कि तलाक की अर्जी भी दी गई है, पर अभी तक इन दोनों का तलाक नहीं हुआ है। 2024 के बिहार इलेक्शन में काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था। उस पर्चे में पवन सिंह ने अपनी पत्नी की कुल संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी थी, उस पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की नेटवर्थ

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, फिर चाहे वह उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ। कई बार मीडिया में यह भी सुनने को मिला कि पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने वाले हैं। पर जब पवन सिंह ने लोकसभा का इलेक्शन लड़ा, उस दौरान ज्योति सिंह पूरी तरह से पवन सिंह के साथ नजर आईं। अब ज्योति सिंह राजनीति में उतरने के लिए तैयार हैं। मीडिया के गलियारों में इस तरह की चर्चाएँ चल रही हैं कि ज्योति सिंह रोहतास जिले के काराकाट या डेहरी विधानसभा चुनाव में अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं।

पवन सिंह ने जब लोकसभा के चुनाव के लिए पर्चा भरा था तब इन्होने अपनी संपत्ति के बारे में बताते हुए लिखा कि उनके पास 17 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसके साथ ही आरा, पटना, लखनऊ, और मुंबई में जमीन और मकान हैं। पवन सिंह ने यहाँ अपनी चार लग्जरी गाड़ियों का भी जिक्र किया। इस दौरान पत्नी वाले कॉलम में लिखा हुआ था कि “ज्ञात नहीं”। अब पवन सिंह की पत्नी ज्योति के पास कितनी संपत्ति है, इस बारे में पवन सिंह को पता नहीं है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। इनके पिता रामबाबू सिंह बलिया में दबंग इंसान के रूप में जाने जाते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रामबाबू सिंह की तीन बेटियाँ हैं, जिनमें से सबसे छोटी बेटी ज्योति सिंह हैं। ज्योति सिंह के चाचा लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

READ MORE

खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ:लिट्टी चोखा,दूध बेचने वाला लड़का कैसे बना करोड़ों का मालिक

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts