पंचायत वाले बिनोद का काजल राघवानी संग ये गाना देखा क्या ?

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:17 PM (IST)
ashok-pathak-kajal-raghwani-bhojpuri-song

पंचायत सीरीज में बिनोद के रूप में प्रसिद्ध हुए अभिनेता अशोक पाठक, पंचायत के सीजन 4 की रिलीज के बाद अपनी एक्टिंग के बल पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पंचायत सीजन 4 के आते ही अभिनेता अशोक पाठक की बिनोद वाली रील्स सोशल मीडिया पर सुनामी की तरह देखने को मिल रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सीजन 4 की रिलीज के बाद अशोक पाठक बताते हैं कि मैं पिछले दो दिनों से भावुकता से भरा हुआ हूँ। मेरे फैन के भावनात्मक संदेश मुझे निरंतर मिल रहे हैं और मेरे किरदार पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स वायरल हो रही हैं, जिन पर हजारों व्यूज और कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है।

मैं अभी शूटिंग में व्यस्त अपनी वैनिटी वैन में बैठकर यह सब देखकर भावुक हो जाता हूँ जिससे मेरे मेकअप मैन को मेरे मेकअप करने में भी परेशानी हो रही है। बिनोद के भोले-भाले किरदार ने दर्शकों के दिलों पर कुछ इस तरह की छाप छोड़ी कि सीजन 4 के बाद पंचायत का प्रमोशन बिनोद के नाम से ही किया जाने लगा। अशोक पाठक ने तकरीबन 14 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है और निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारते हुए कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।

बिनोद (अशोक पाठक) और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना ‘सुगा’

शायद लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि बिनोद का एक वीडियो गाना, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ, यूट्यूब के कशिश म्यूजिक भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया था जिसे गीतकार आलोक कुमार ने गाया है और लिरिक्स के साथ म्यूजिक दिया है अभिषेक ठाकुर ने। इस गाने का निर्देशन किया है अक्षय के अग्रवाल ने। ‘सुगा’ नाम का यह गाना 21 फरवरी 2025 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

अशोक पाठक और काजल राघवानी के इस गाने को अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं इस पर 24,000 लाइक्स भी हैं। अशोक पाठक के साथ यहां काजल राघवानी भी दिखाई दे रही हैं। काजल राघवानी का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हिट अभिनेत्रियों की सूची में गिना जाता है। इन्होंने अपनी मेहनत से बहुत ही कम समय में अधिक प्रसिद्धि प्राप्त की। काजल ने अब तक लगभग 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। ऐसा भी माना जाता है कि काजल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। 20 जुलाई 1990 को जन्मी काजल अभी 34 वर्ष की हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की रहस्यमयी आर्थिक स्थिति

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts