बॉलीवुड के वो कपल्स जिनके उम्र के फासले ने नहीं रोका प्यार, जानकर रह जाएंगे हैरान

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 8:19 PM (IST)
Bollywood Couples Who Defied Age Gaps with Love and Strength

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स है जिनकी उम्र में कई सालों का फासला होने के बावजूद उन्होंने प्यार और मजबूती के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया फिर चाहे उन्हें कितनी भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। आज हम आपको उन बॉलीवुड जोड़ियों से रूबरू कराएंगे जिनकी उम्र के फ़ासले को जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दिलीप कुमार और सायरा बानो:

दिलीप कुमार और सायरा बानो ने जितनी मजबूती से अपने अभिनय की कला को थामे रखा वैसे ही दोनों ने बहुत मजबूती के साथ अपना रिश्ता भी निभाया। दिलीप और सायरा की शादी 1966 को हुई और दोनों में पूरे 22 साल का अंतर है।

सैफ अली खान और करीना कपूर:

सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी बी टाऊन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी करीना सैफ से काफी छोटी है दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है इसके बावजूद उनका रिश्ता प्यार और मजबूती से बंधा हुआ है।

राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया:

बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की शादी साल 1973 में हुई थी। शादी के समय डिम्पल केवल 16 साल की थी और राजेश खन्ना 31 साल के थे। दोनों की उम्र में 15 साल का फर्क था और उस समय इनकी शादी की काफी चर्चा हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोन्स के प्यार में पड़ गईं और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया हालांकि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं उम्र के इस फासले के बावजूद प्यार की जीत हुई और इस कपल ने साल 2018 में शादी कर ली।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख:

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ियों की लिस्ट में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख का नाम काफी ऊपर आता है दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते है। इन्होंने साल 2012 में शादी की थी। पर क्या आप जानते है जेनेलिया डिसूजा रितेश देशमुख से 9 साल छोटी हैं।
इसके बावजूद इनकी जोड़ी बॉलीवुड की आइडियल जोड़ियों में से एक है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2022 में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते है दोनों ने अपने रिश्ते में प्यार और लॉयल्टी को मजबूती से बनाए रखा है।आपको बता दे आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर से 10 साल छोटी हैं।

READ MORE

Bring Her Back Review: हॉरर मिस्ट्री से ज्यादा दिल को खराब कर देने वाले सीन्स के साथ बनी फिल्म

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read