भोजपुरी नया गाना “अक्षरा सिंह सय्या जी प्रधान”हरियाणवी स्टाइल में गर्दा उड़ाता हुआ

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:24 PM (IST)
Akshara Singh New Bhojpuri Song

अक्षरा सिंह का एक नया भोजपुरी गाना “सय्या जी प्रधान” को “भोजपुरी आईटी सेल” नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। अक्षरा सिंह के इस शानदार गाने को म्यूज़िक दिया है सशांत देव ने और लिरिक्स हैं शिव शंकर के। गाने के आते ही ही सोशल मीडिया पर यह गाना तेज़ी के साथ वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

गाना 2 मिनट 51 सेकंड का है और इसे देखते हुए समय कब बीत जाता है पता ही नहीं लगता। अक्षरा सिंह एक बार फिर अपनी अदाओं से फैंस और दर्शकों के दिलों में आग लगा रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ सतीश राय भी हैं, जो कि अभिनेता के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। सतीश को प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज़ “पंचायत” के सीजन 2 में सचिव जी के दोस्त के रूप में भी देखा जा चुका है।

कैसा है अक्षरा सिंह का नया गाना ?

खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी के साथ “सय्या जी सुपर स्टार” गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह फुल एनर्जी के साथ यहाँ दिखाई दे रही हैं। इनकी आवाज़, लटके-झटके और डांस स्टेप्स से फैंस दीवाने हैं। इस गाने से भोजपुरी गाने का स्तर थोड़ा ऊपर उठता नज़र आ रहा है, क्योंकि यह टिपिकल खेसारी लाल यादव या पवन सिंह के भोजपुरी गानों जैसा नहीं है।

इसे भोजपुरी का अपडेटेड वर्जन भी कहा जा सकता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि हरियाणवी स्टाइल में इस भोजपुरी गाने को सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता। पर हैरानी की बात यह है कि “सय्या जी प्रधान” गाने को खेसारी लाल या पवन सिंह के गानों जैसे व्यूज़ नहीं मिल रहे। 2 जुलाई को रिलीज़ हुआ यह गाना अभी तक एक लाख व्यूज़ का आँकड़ा भी पार नहीं कर सका।

अक्षरा सिंह के बारे में

भोजपुरी फिल्म “सत्य मेव जयते” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा सिंह ने समय -समय पर इस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बेहतरीन गाने दिए हैं। यह एक अच्छी अभिनेत्री के साथ-साथ एक कुशल गायिका भी हैं। 32 वर्षीय अक्षरा सिंह अभी सिंगल हैं और इन्होंने अभी शादी नहीं की है। पर इनका नाम भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जा चुका है। यहाँ तक कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह पर यह इल्ज़ाम लगाया था कि उनका अफेयर पवन सिंह के साथ है और पवन सिंह के प्यार में अक्षरा सिंह पूरी तरह से पागल हो गई हैं।

READ MORE

The Old Guard 2 Review: 5 साल पहले आए पार्ट 1 का देखिए पार्ट 2, लेकिन कहानी के अंत के लिए करें पार्ट 3 का इंतज़ार

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read