बादशाह नए वायरल वीडियो के कारण आए चर्चाओं में।

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 8:32 PM (IST)
Badshah Pizza Video

भारतीय रैप म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान देने वाले फेमस सिंगर बादशाह जो कि अक्सर ही सिंगर हनी सिंह, से कंट्रोवर्सी के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं, हालांकि इस बार बादशाह ट्रेंडिंग में छाए हुए हैं लेकिन इसका कारण हनी सिंह या फिर कोई और विवाद नहीं बल्कि बादशाह का एक नया पिज्जा वायरल वीडियो है।
बीते गुरुवार 3 जुलाई 2025 के दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर, फेमस सिंगर और रैपर बादशाह का एक वीडियो तेजी से ट्रेंड होता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में क्या था खास?

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में बादशाह को एक मजेदार अंदाज में देखा गया, जिसमे वह एक पिज्जा के साथ नजर आए, और उनका हल्का फुल्का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। यह वीडियो @DailyPostPhh नाम के एक X अकाउंट पर भी शेयर हुआ, जिसके बाद यह और तेजी से फैला। बादशाह का यह मजाकिया और दोस्ताना अंदाज उनके फैंस को खूब भाया। वीडियो में उनकी हाजिरजवाबी और सहजता ने लोगों का दिल जीत लिया।

लोगों ने क्या कहा?

वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम और X पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई फैंस ने बादशाह की इस सादगी और मजाकिया अंदाज की तारीफ की। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार मीम्स बनाए जिससे यह और भी पॉपुलर हो गया। खासकर युवाओं को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें बादशाह का असली और बिना बनावट वाला रूप दिखा। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि बादशाह का यह अंदाज उन्हें अपने जैसा लगता है, जो उन्हें और भी खास बनाता है।

बादशाह का स्टारडम

Badshah Pizza Video
बादशाह नए वायरल वीडियो के कारण आए चर्चाओं में। 3

सिंगर और रैपर बादशाह सिर्फ नाम से ही बादशाह नहीं बल्कि, अपने काम से भी बादशाह है, और भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री को वह कई सुपरहिट गाने देकर यह साबित भी कर चुके हैं। यही कारण रहा कि आज वह म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम में जाने जाते हैं। उनके गाने जैसे “डीजे वाले बाबू”, “पागल” और “गेंदा फूल” हर किसी की जुबान पर हैं। उनका यह नया वीडियो उनकी उस छवि को और मजबूत करता है, जिसमें वह एक बड़े स्टार होने के साथ साथ जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट डालते हैं, जिससे उनके फैंस का उनसे लगाव और बढ़ता है।

वायरल होने की वजह

बादशाह के इस वीडियो के इतना ज्यादा फेमस होने के पीछे कई कारण हैं जिनमें, सबसे पहला कारण बादशाह की पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दूसरा कारण इस वीडियो का मजेदार और हल्का फुल्का कंटेंट, जोकि आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से फैलता है। तीसरा वजह है इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म, जहां रील्स और छोटे वीडियोज को लोग खूब देखते और शेयर करते हैं। यह वीडियो उन लोगों को भी पसंद आया, जो बादशाह को उनके गानों के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी के लिए भी चाहते हैं।

आखिरी बात

बादशाह का यह वायरल वीडियो दिखाता है कि वह न सिर्फ एक शानदार सिंगर और रैपर हैं, बल्कि एक ऐसे इंसान भी हैं, जो अपने फैंस के साथ दिल से जुड़ते हैं। 3 जुलाई 2025 का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर चर्चा का बड़ा विषय बना और यह साबित किया कि छोटी छोटी चीजें भी सोशल मीडिया पर बड़ा असर डाल सकती हैं। यह वीडियो बादशाह के फैंस के लिए एक मजेदार सरप्राइज रहा और लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा में रहेगा।

READ MORE

Kaalidhar Laapata Movie Review: क्या आपको वीकेंड पर ‘कालीधर लापता’ देखनी चाहिए?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts